Sport : MI W vs RCB W: स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, हरमनप्रीत की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11 #INA

MI W vs RCB W: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना उतरीं. इस दौरान आरसीबी ने टॉस जीता और एमआई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ड्यू पड़ने की उम्मीद के चलते मंधाना ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

MI W vs RCB W हेड टू हेड 

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर अब तक कुल 7 बार हुई है. इस दौरान 4 बार मुंबई की टीम ने बाजी मारी है, तो वहीं, 3 बार आरसीबी की टीम को जीत मिली है. अब इन दोनों के बीच 8वां मुकाबला खेला जा रहा है. 

MI W vs RCB W की प्लेइंग-11 

मुंबई इंडियंस : हेली मैथ्यूज, नताली साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, शाइका इशाक, संजीवन सजाना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, राधा यादव, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, गौतमी नाइक, लिन्से स्मिथ.

ये भी पढ़ें : WPL 2026: MI vs RCB के बीच होने वाले मैच में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, धमाकेदार हैं आंकड़े

MI W vs RCB W: स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, हरमनप्रीत की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग-11




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button