Sport : मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली को लेकर जो कहा, वो बात सबको होनी चाहिए पता #INA

Mohammed Siraj On Virat Kohli: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के साथ लंबे वक्त तक आरसीबी में ड्रेसिंग रूम शेयर किया और फिर भारत के लिए भी साथ खेले. अब सिराज ने उस खास बात का खुलासा किया है, जो उन्होंने विराट कोहली के साथ खेलते हुए सीखी, जो उनके बहुत काम आ रही है.

क्या बोले मोहम्मद सिराज?

मोहम्मद सिराज और विराट कोहली का बॉन्ड कितना अच्छा है, ये सभी जानते हैं. कोहली के साथ आरसीबी में 7 सालों तक ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले सिराज ने बताया कि कैसे विराट मैदान पर विपक्षी टीम को अपना दुश्मन मानते हैं और उनके खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हैं.

मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली को लेकर कहा, ‘मैंने विराट कोहली से एक ख़ास बात सीखी है, वो है खेल में उनका जुझारू रवैया. मैदान के बाहर, वो बहुत अच्छी बातें करते हैं, लेकिन मैदान पर विरोधी टीम उनके लिए दुश्मन होती है. मुझे उनकी यही बात सबसे अधिक पसंद है और मेरी गेंदबाजी में आक्रामकता है. अगर मैं मैदान पर ये आक्रामकता नहीं दिखाऊंगा, तो मैं अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाऊंगा. मैं आरसीबी में विराट कोहली के साथ रहा हूं और उनके साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग रही है.’

तेज गेंदबाजों से भी अधिक आक्रामक हैं विराट

विराट कोहली मैदान पर बेहद आक्रामर रुख अपनाते हैं. वह गेंदबाजों के विकेट का जश्न भी उनसे अधिक मनाते हैं. अब सिराज ने विराट के बारे में आगे कहा कि वैसे तो तेज गेंदबाजों में आक्रामकता होनी ही चाहिए, लेकिन विराट तो तेज गेंदबाजों से भी अधिक आक्रामक हैं.

उन्होंने कहा, ‘तेज गेंदबाजों को मैदान पर आक्रामकता दिखानी चाहिए और विराट कोहली गेंदबाजों से भी ज्यादा आक्रामक हैं, मैंने विराट से दर्शकों का समर्थन पाना भी सीखा है. दर्शकों का समर्थन एक बॉलर के लिए गेम चेंजर हो सकता है और गेंदबाज को कॉन्फिडेंस से भर देता है.’

ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने जो रूट को पहली बार देखकर जो कहा था, वो हुआ सच, खुद बताई अब सच्चाई

ये भी पढ़ें:‘कोई नहीं चाहता है कि रोहित शर्मा आगे खेलें’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला

मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली को लेकर जो कहा, वो बात सबको होनी चाहिए पता




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button