Sport : MS Dhoni: 'शर्म आनी चाहिए', एमएस धोनी ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल #INA

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का काफी चर्चित नाम हैं. उनके डे टू डे लाइफ में जो भी कुछ होता है, मीडिया में उसकी खबरें बनती हैं. उसी कड़ी में एक बार फिर धोनी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि इस बार उनके बारे में नकारात्मक बातें कही जा रही हैं.
एमएस धोनी हुए ट्रोल
आईपीएल की चकाचौंध से दूर होने के बाद धोनी एक बार फिर अपने असल जीवन में लौट गए हैं. हाल ही में इंटरनेट पर धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं. जिनमें वह मछली पकड़ते हुए नजर आए. ये नजारा रांची में स्थित एमएस धोनी के फार्महाउस का है. इन दिनों ये दिग्गज खिलाड़ी वहीं सुकून के पल बिता रहे हैं.
एमएस धोनी की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इसमें धोनी के हाथ में मछली पकड़ने वाला कांटा है. तो दूसरे हाथ में एक मछली लटकी हुई नजर आ रही है. माही के चेहर पर गर्व से भरी एक मुस्कान है. मानों ये उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हो.
ये भी पढ़ें: IPL 2025 के बाद आजकल क्या कर रहे हैं एमएस धोनी? वायरल तस्वीर में हुआ खुलासा, देखकर चौंके फैंस
लोगों ने कही ऐसी बातें
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एमएस धोनी की काफी आलोचनाएं हो रहे हैं. ‘एंटी डीसी’ नाम के एक यूजर ने लिखा, “एक निर्दोष को मारने के लिए धोनी को शर्म आनी चाहिए”. धबलेश्वर का कहना था, “एक जिंदगी को मार के ये खुश है? कुछ अच्छा करो ताकि दूसरे को अच्छा संदेश जाएगा”.
एक तीसरे यूजर अज्ञातबंधु ने धोनी के बारे में कहा, “जो व्यक्ति इतने लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, वह ऐसे जीव को मारकर खा जाता है, तो वह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने कैसे आएगा. उसे अंबानी की शादी में जाना है न?”
यहां देखें रिएक्शन
Imagine killing an innocent. Shame of dhoni @IPL should ban csk asap
— Anti DC (@NoOne_Knowz) May 30, 2025
Ek life ko mar ke kushi ye kya hai?
Kuch achha karo taki dusre ko achha message jayega— Dhabaleswar (@dhabaleswar100) May 29, 2025
Omg,he is such an inhuman,he can’t be a Hindu 🤢🤢
— D. (@crickohlic) May 29, 2025
The person who is the inspiration for so many people kills and eats such a creature, then how will he come . Ayodhya . visit the Ram temple. He has . go . Ambani’s wedding, right?
— अज्ञातबंधु ⚜️ (@Agayatbandhu711) May 29, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच इस भारतीय खिलाड़ी की शादी तय, 8 जून को होने वाली है सगाई, विवाह की तारीख भी आई सामने
MS Dhoni: 'शर्म आनी चाहिए', एमएस धोनी ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं ट्रोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












