Sport : मुकुल चौधरी का तहलका! 21 वर्षीय बैटर ने जीत के बाद दिया दिल छू लेने वाला बयान, पिता को लेकर बोली बड़ी बात #INA

Mukul Choudhary : आईपीएल 2026 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स से 3 विकेट से जीत लिया है. कोलकाता के ई़डन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने तहलका मचा दिया और हारे हुए मैच को अपनी टीम को जीता दिया. उनकी इस पारी के बाद पूरी दुनिया उनके हुनर की दीवानी हो गई है. उनकी कहानी के बारे में भी जानने के लिए उत्साहित हो गई है.

मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने धमाल मचा दिया और  27 बॉल में 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर केकेआर के खिलाफ टीम को जीत दिला दी. इस मैच में उनको बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा, आइए इसके बारे में जानते हैं.

मुकुल चौधरी ने पिता को लेकर बोली बड़ी बात

इस मैच के बाद मुकुल चौधरी ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए उन्होंने कहा कि, ‘ मेरा सफर तब शुरू हुआ जब मेरे पिता की शादी भी नहीं हुई थी, उनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले’. मैंने एज ग्रुप लेवल से शुरुआत की लेकिन सिक्किम में अच्छी एकेडमी नहीं थीं. मैंने दिल्ली और गुड़गांव में मैच खेले और इससे मुझे मदद मिली’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब मैं U19 के खिलाफ UP के खिलाफ खेल रहा था, तो यह एक लो स्कोरिंग गेम था और मैंने योगदान दिया, इसलिए उन्हें तब पता था कि मैं बड़ा बनूंगा. यह मेरा सिर्फ दूसरा मैच था. भगवान ने मुझे यह मौका दिया है, प्रेशर हो सकता है लेकिन यह अपना नाम बनाने का भी मौका है’.

मुकुल चौधरी ने आगे कहा कि, ‘मेरा मकसद आखिरी तक बैटिंग करना और देखना था कि क्या होता है. मुझे पहला छक्का भी पसंद आया, मैंने दो मैचों में एक भी छक्का नहीं लगाया था, इसलिए पहला वाला खास था. मेरे मन में था कि चार में से एक बॉल स्लॉट में जाएगी और मैं बस उसका इंतज़ार कर रहा था. बचपन से ही मुझे छक्के मारना पसंद है, न कि जमीन पर खेलना था’.

कौन है मुकुल चौधरी 

लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) हैं. उनका पूरा नाम मुकुल दलीप चौधरी है. मुकुल राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 2004 को हुआ था. वो एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप पहचाने जाते हैं. वो घेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी में मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.60 करोड़ (2 करोड़ 60 लाख रुपये) में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. उनका नीलामी में बेस प्राइस ₹30 लाख था.

मुकुल चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैचों की 4 पारियों में 103 रन बनाए हैं. इस दौरान 45 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है. इसके आलावा लिस्ट ए के पांच मैचों में उन्होंने 71 रन बनाए हैं. 33 उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 7 टी20 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 210 रन हैं. अब वो आईपीएल के इतिहास में 3 मैचों में 70 रन भी बना चुके हैं. उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है. उनके बल्ले से 4 चौके और 7 छक्के भी निकले हैं.

इस मैच का हाल

स मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर ममें 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. लखनऊ ने 182 रन के लक्ष्य को पारी की अंतिम बॉल पर 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और मैच को 3 विकेट से जीत लिया.

ये भी पढ़ें : KKR vs LSG: लगातार तीसरी करारी हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे, जानिए किसे ठहराया दोषी?

मुकुल चौधरी का तहलका! 21 वर्षीय बैटर ने जीत के बाद दिया दिल छू लेने वाला बयान, पिता को लेकर बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close