Sport : Neeraj Chopra: एक बार फिर से नीरज चोपड़ा ने विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा, जीत लिया ये टूर्नामेंट #INA

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने एक बार फिर से विदेशी जमीन पर तिरंगा लहरा दिया है. नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया है. उन्होंने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर जीत पक्की कर ली थी. 

लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर का थ्रो किया और दूसरा स्थान पक्का कर लिया. कुछ ही नंबरों के कारण नीरज चोपड़ा से उन्हें पीछा रहना पड़ गया. 86.62 मीटर के थ्रो के साथ ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने तीसरा स्थान हासिल किया.  

नीरज के छह में से तीन थ्रो फाउल

  • पहला राउंड- 88.16 मीटर
  • दूसरा राउंड- 85.10 मीटर
  • तीसरा राउंड- फाउल
  • चौथा राउंड- फाउल
  • पांचवा राउंड- फाउल
  • छठा राउंड- 82.89 मीटर

इस लीग में नहीं मिलता है कोई मेडल

बता दें, डायमंड लीग में जीत हासिल करने के बाद भी नीरज को कोई मेडल नहीं मिलेगा. क्योंकि इस लीग में कोई मेडल नहीं दिया जाता है. इसमें हर स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को प्वाइंट्स मिलते हैं. इन्हीं प्वाइंट्स के आधार पर साल के अंतिम डायमंड लीग में जगह मिलती है. वहां फाइनल होता है. नीरज चोपड़ा को अभी कुल 15 प्वाइंट मिले हैं. वे जूलियन वेबर के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं. खास बात है कि ओंलपिक्स की तैयारियों की वजह से ही पिछले साल नीरज ने इस लीग में भाग नहीं लिया था. 

क्या है डायमंड लीग

डायमंड लीग एथलेटिक्स टूर्नामेंट है. इसमें एथलेटिक्स के 16 इवेंट्स होते हैं. दुनिया भर के अलग-अलग शहरों में हर साल इसका आयोजन होता है. हर साल मई से लेकर सिंतबर तक सीरीज का आयोजन होता है. फाइनल के साथ सीरीज का अंत होता है. खास बात है कि इस सीरीज के विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल होने वाले टॉप-8 खिलाड़ियों को प्वाइंट्स मिलते हैं, जैसे- नंबर एक पर रहने वाले खिलाड़ी को आठ और आठवें नंबर पर रहने वाले खिलाड़ी को 1. इन्हीं नंबर के आधार पर डायमेंड लीग फाइनल में जगह दी जाती है और फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी और कैश प्राइज दी जाती है. 

 

Neeraj Chopra: एक बार फिर से नीरज चोपड़ा ने विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा, जीत लिया ये टूर्नामेंट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button