Sport : Netherlands vs Nepal: नेपाल ने किया कमाल, अपने से ऊपर के रैंक की टीम को पटका, आखिरी ओवर में नीदरलैंड से छीना मैच #INA

Netherlands vs Nepal: स्कॉटलैंड में चल रही ट्राई सीरीज के तहत बीते दिन एक धमाकेदार मुकाबला खेला गया. ग्लासगो में आयोजित इस मैच में नीदरलैंड और नेपाल का आमना-सामना हुआ. रोमांच से भरपूर इस मैच में नेपाल ने नीदरलैंड को अपसेट कर दिया.
रोहित पौडेल की अगुवाई वाली टीम ने अपने से चार रैंक ऊपर डच टीम को 6 विकेटों से पराजित कर दिया. यह मैच आखिरी ओवर तक गया था. जहां विजेता का फैसला महज दो गेंद पहले हुआ.
नीदरलैंड ने बनाया था अच्छा स्कोर
मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो नेपाल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर खेलने उतरी नीदरलैंड क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही. स्कॉट एडवर्ड्स की टीम का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 45 रन था. हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने न केवल टीम को संभाला, बल्कि एक अच्छे स्कोर तक अपने टीम को लेकर गए.
22 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखते हुए 53 गेंदों पर ताबड़तोड़ 86 रन ठोके. जिसमें 6 चौके व 5 छक्के शामिल रहे. पिछले मैच में भी उन्होंने 90 रन बनाए थे. इस पारी के दम पर नीदरलैंड ने नेपाल के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा.
ये भी पढ़ें: ENG vs IND: हेडिंग्ले में टॉस की भूमिका होगी बेहद अहम, पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी, कौन सा विकल्प बेहतर?
नेपाल ने दर्ज की रोमांचक जीत
नीदरलैंड के 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई नेपाल ने अपना पहला विकेट 22 के स्कोर पर गंवाया. कुशल भुर्तेल और भीम शरकी ने तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. भुर्तेल ने लाजवाब बैटिंग की. नेपाल के स्टार ओपनर के बल्ले से 51 गेंदों पर 65 रनों की पारी निकली.
इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए. वहीं भीम ने भी 16 बॉल पर 27 रन जड़े. आखिर में आरिफ शेख ने 23 गेंदों पर 39 व लोकेश बाम ने 4 गेंदों पर 12 रन बनाकर अपनी टीम को एक शानदार जीत दिला दी. नेपाल ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इनका प्रदर्शन रहा शानदार
नीदरलैंड के लिए माइकल लेविट ने अच्छी पारी खेली. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वहीं नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल हीरो रहे. गेंदबाजी पर नजर डालें तो नेपाल के लिए करन केसी ने दो विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ नाम से खेली जाएगी IND vs ENG टेस्ट सीरीज, Trophy के साथ दोनों दिग्गजों ने दिया पोज
Netherlands vs Nepal: नेपाल ने किया कमाल, अपने से ऊपर के रैंक की टीम को पटका, आखिरी ओवर में नीदरलैंड से छीना मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












