Sport : बेइज्जती कराए बिना तो एक दिन नहीं गुजरता! PSL ने फिर कटाई पाकिस्तान की नाक, अब LIVE मैच में ही हो गया बवाल #INA

PSL 2026 में कोई न कोई बवाल होता ही रहता है, जिससे पाकिस्तान को बेइज्जती सहनी पड़ती है. अब गुरुवार को खेले गए मुकाबले में तीखी नोंकझोक देखने को मिली. कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर का पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच के दौरान ऑलराउंडर मोईन अली से तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी वजह से एक बार फिर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती हो रही है.
डेविड वॉर्नर और मोईन अली भिड़े
🚨 Moeen Ali vs David Warner 🚨
Things got heated on the field as Moeen Ali and David Warner exchanged words and stepped towards each other 👀🔥
Team Director had . intervene . push Warner away.
— JB (@93Yorker) April 3, 2026
कराची किंग्स के कप्तान डेविड वार्नर का पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान ऑलराउंडर मोईन अली से तीखी बहस हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वार्नर मोईन अली से नाराज नजर आ रहे हैं और उनकी ओर दौड़ पड़े. तभी रणनीति प्रमुख और टीम निदेशक हैदर अजहर ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें अलग कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया और क्रिकेट जगत से तीखी प्रतिक्रियाएं मिलीं. कराची किंग्स द्वारा पेशावर जाल्मी को 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से हराने के बाद यह बहस हुई.
ऐसा रहा मैच का पूरा हाल
कराची किंग्स और रावलिंपडीज के बीच PSL 2026 का 10वां मैच खेला गया. जहां, टॉस जीतकर कराची के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने आई रावलपिंडीज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बोर्ड पर लगाए. रावलपिंडीज के लिए सबसे बड़ी पारी डेरिल मिचेल ने खेली. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया. मुकाबले में आजम खान ने 34 गेंद पर 74 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी 36 गेंदों पर 50 रन बनाए.
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
Leg pieces ke liye lad rahe hai 🤣🤣
— Cricket Commentary (@JanamejaySing19) April 3, 2026
A day without humiliation is a day wasted
— Esha_Pune (@SoillyLands) April 2, 2026
PSL has everything already
— FailedCricketer (@FailedCrickt) April 3, 2026
Poora kaleshi league
— AkCricTalks🎤🇮🇳 (@AKCricTalks) April 3, 2026
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने ऐसा क्या किया, जो BCCI ने दी सजा, ठोका मोटा जुर्माना? जानिए क्या है पूरा मामला
बेइज्जती कराए बिना तो एक दिन नहीं गुजरता! PSL ने फिर कटाई पाकिस्तान की नाक, अब LIVE मैच में ही हो गया बवाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









