Sport : पहली बार नहीं…विराट कोहली पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत, नवीन उल-हक के बाद अब ट्रेविस हेड बने शिकार #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली और ट्रेविड हेड अब बल्ले से नहीं बल्कि एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल शुक्रवार, 22 मई को आईपीएल 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच के बाद विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद IPL में हैंडशेक विवाद फिर से खड़ा हो गया है. कोहली की इस हरकत की हर तरफ आलोचना भी हो रही है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने किसी खिलाड़ी के साथ हाथ नहीं मिलाया है.

विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे. ट्रेविड हेड ने भी कोहली से हैंडशेक करने के लिए उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाया, लेकिन कोहली ने हेड को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कोहली की आलोचना होने लगी. 

बल्लेबाजी के दौरान ट्रेविस हेड से कुछ कहते नजर आए थे विराट कोहली

दरअसल यह मामला तब शुरू हुआ जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का पहला ओवर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज शिवांग कुमार डाल रहे थे. इस दौरान विराट कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे ट्रेविस हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे. कोहली काफी अक्रामक भी नजर आ रहे थे. 

हालांकि, विराट कोहली क्या कह रहे थे ये तो पता नहीं चल रहा था, लेकिन इस दौरान कमेंटेटरों ने उनकी भाषा डिकोड करने की कोशिश करते हुए बताया कि कोहली हेड से कह रहे हैं, “कुछ, अपनी ऑफ स्पिन दिखाओ.” लेकिन, ट्रेविस हेड ने कुछ नहीं कहा और वह सिर्फ मुस्कुराते नजर आए. हालांकि इसके बाद क्या हुआ किसी को नहीं पता, लेकिन विराट कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया, जिसके लिए कोहली की काफी आलोचना हो रही है.

IPL में विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच भी हो चुका है हैंडशेक विवाद 

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ने आईपीएल में किसी खिलाड़ी के साथ हाथ नहीं मिलाया है. इससे पहले साल 2023 में भी कोहली ने ऐसा ही किया था. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक अहम मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया था. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक बल्लेबाजी कर रहे थे. उस दौरान फील्डिंग कर रहे विराट कोहली के साथ नवीन-उल-हल की के बीच तीखी बहस हुई थी. यहां तक कि कोहली ने अपने जूते की और इशारा भी किया था. 

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे. उस दौरान विराट कोहली ने नवीन-उल-हक का हाथ पकड़ा और गुस्से में कुछ कहा, जिसके बाद नवीन-उल-हक ने विराट कोहली का हाथ जोर से झटका और आगे बढ़ गए, जिसके कोहली पलटे और विवाद शुरू बढ़ गया. इसके बाद एक विवाद में LSG के मेंटोर गौतम गंभीर की भी एंट्री हुई. मैदान पर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. इस विवाद को लेकर BCCI ने विराट कोहली और गौतम गंभीर पर उनकी मैच फीस का 100 प्रतिशत और नवीन-उल-हक पर 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया था.

यह भी पढ़ें:  ये हैं एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, बड़े-बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल

पहली बार नहीं…विराट कोहली पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकत, नवीन उल-हक के बाद अब ट्रेविस हेड बने शिकार





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button