Sport : वैभव सूर्यवंशी ही नहीं…, इन 4 खिलाड़ियों ने भी IPL 2026 में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी #INA

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल का धुरंधर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपना लोहा मनवाया है. इस छोटे उम्र के खिलाड़ी ने जिस अंदाज में दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजी की जमकर पिटाई की वो काबिलेतारीफ है. 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की पारी खेली और राजस्थान को क्वालीफायर-2 में पहुंचाया. इस सीजन वैभव ने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन 4 और भी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादी की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए रन
वैभव सूर्यवंशी इस वक्त आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर सजी है. वैभव अब तक इस सीजन 15 मैचों की 15 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 680 रन बना चुके हैं. खास बात यह है कि वैभव इस सीजन सबसे शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. 45.33 के औसत और 242.86 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गेल 59 छक्के लगाए थे.
🚨 HISTORY CREATED BY VAIBHAV SOORYAVANSHI 🚨
– Vaibhav Sooryavanshi becomes the first batter . score 500 runs in the Powerplay in a single IPL season 🤯🔥 pic.twitter.com/bOEffyOwLy
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 28, 2026
इस लिस्ट में नंबर-2 पर हैं फिन एलन
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले फिन एलन आईपीएल 2026 में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. एलन ने 11 मैचों की 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 349 रन बनाए हैं. इस दौरान एलन औसत 34.90 और स्ट्राइक रेट 214.11 का रहा जो काफी शानदार है.
प्रियांश आर्य नंबर-3 पर काबिज
पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्य इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 13 मैचों की 13 पारियों बल्लेबाजी करते हुए कुल 364 रन बनाए. प्रियांश ने 28.00 के औसत और 211.63 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और तहलका मचाया.
अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल
अभिषेक शर्मा इस सीजन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट चौथे नंबर पर हैं. अभिषेक ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम 563 रन दर्ज किए. अभिषेक ने 40.21 की शानदार औसत और 204.73 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रन बनाए. हालांकि एलिमिनेटर मैच में अभिषेक जीरो पर आउट हो गए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.
CSK के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल को इस सीजन बहुत कम खेलने का मौका मिला है. हालांकि जब भी मौका मिला उर्विल ने उसे भुनाया है. उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 18.43 का रहा है, लेकिन 201.56 की शानदार स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए.
यह भी पढ़ें: ‘उसे टीम इंडिया में होना चाहिए, नजरअंदाज नहीं कर सकते..’ अश्विन ने की वैभव सूर्यवंशी की वकालत, सलेक्टर्स से लगाई गुहार
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं…, इन 4 खिलाड़ियों ने भी IPL 2026 में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









