Sport : रोहित या धोनी नहीं… ये है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, अनसोल्ड रहते हुए खत्म हुआ था करियर #INA

Highest Run Scorer In IPL Final: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए नॉकआउट मैचों तक आ पहुंचा है. सीजन का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोल्ड आर्मी ने 92 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. हालांकि, अभी फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नहीं हुआ है. मगर, क्रिकेट के गलियारों में उस खिताबी मैच की चर्चा शुरू हो चुकी है. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है?

किसके नाम पर दर्ज है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?

इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है. सुरेश रैना ने आईपीएल के अपने आईपीएल करियर के दौरान 8 फाइनल मैच खेले. जी हां, रैना ने आईपीएल के 8 फाइनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 249 रन बनाए. रैना का फाइनल में हाईएस्ट स्कोर 73 रनों का रहा. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, जिन्होंने 10 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 180 रन बनाए. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 फाइनल खेले, जिसमें 174 रन बनाए.

सुरेश रैना ने IPL में कब-कब जीते फाइनल?

सुरेन रैना ने अपने आईपीएल करियर में एक दो या तीन नहीं बल्कि 8 बार फाइनल मैच खेला. 8 बार तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए फाइनल खेला, जिसमें चार बार टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. 2010 में CSK ने मुंबई इंडियंस को हराकर ट्रॉफी उठाई. 2011 में आरसीबी को हराकर, 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. इस तरह सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में 8 बार फाइनल मैच खेले, जिसमें चार बार उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई.

IPL 2026 फाइनल में सुरेश रैना का प्रदर्शन

सालरन (गेंद)परिणाम
2021मैच नहीं खेलेचेन्नई सुपर किंग्स जीती (KKR के खिलाफ)
20198 रन (14 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ)
201832 रन (25 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स जीती (SRH के खिलाफ)
201528 रन (19 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ)
20130 रन (2 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ)
201273 रन (38 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स हारी (KKR के खिलाफ)
20118* रन (4 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स जीती (RCB के खिलाफ)
201057 रन (35 गेंद) + 1 विकेटचेन्नई सुपर किंग्स जीती (MI के खिलाफ)
200843 रन (30 गेंद)चेन्नई सुपर किंग्स हारी (RR के खिलाफ)

सुरेश रैना के IPL रिकॉर्ड

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. जब तक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का हिस्सा रही, तब-तब सुरेश रैना इसी टीम का हिस्सा रहे. हालांकि, IPL 2016 और 2017 में जब CSK पर बैन लगा था, तब रैना गुजरात लायंस में चले गए थे. मगर, फिर जब चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लग गया था, तब वह गुजरात लायंस का हिस्सा बन गए थे. मगर, फिर जब 2018 में CSK की वापसी हुई, तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने वापस सुरेश रैना को अपने साथ जोड़ लिया.

सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 136.76 की स्ट्राइक रेट और 32.52 के औसत से 5528 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक देखने को मिले. सुरेश रैना ने आईपीएल में 506 चौके और 203 छक्के भी जड़े.

मैचरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
205552832.52136.76139506203

आखिरी बार कब एक्शन में दिखे थे सुरेश रैना?

15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल और आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहने के बाद सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले लिया था. अब रैना चैंपियंस लीग जैसे इवेंट्स में खेलते नजर आते हैं. उन्होंने 2022 में अबु धाबी टी10 लीग में डेक्कर ग्लैडिएटर्स की ओर से खेले थे.

IPL में सुरेश रैना की 5 बेस्ट पारियां

रैंकपारीविरोधी टीमसालखास रिकॉर्ड
187 रन (25 गेंद)किंग्स इलेवन पंजाब2014IPL इतिहास की सबसे विस्फोटक प्लेऑफ पारियों में से एक
2100* रन (53 गेंद)किंग्स इलेवन पंजाब2013IPL करियर का इकलौता शतक
373 रन (38 गेंद)KKR2012IPL फाइनल में सबसे बड़ी पारी
457 रन (35 गेंद) + 1 विकेटमुंबई इंडियंस2010Player of the Match प्रदर्शन
568* रनKKR2017IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

सुरेश रैना ने IPL 2022 में लिया था संन्यास

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 में आखिरी बार अपना नाम 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ ड्राफ्ट किया था. मगर, मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. इसके बाद ही रैना ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था.

IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीपारियांरन
1Suresh Raina8249
2MS Dhoni10180
3Rohit Sharma6174
4Shane Watson4153
5Murali Vijay395

ये भी पढ़ें: टॉस बनेगा बॉस! IPL FINAL में RCB को चेज करना नहीं आता रास, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए आंकड़े

रोहित या धोनी नहीं… ये है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, अनसोल्ड रहते हुए खत्म हुआ था करियर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button