Sport : संजू सैमसन नहीं, कैप्टन सूर्या ने टीम के इस शख्स को दिया सेमीफाइनल जीतने के बाद क्रेडिट #INA

Suryakumar Yadav Statement: टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को बेहद रोमांचक मुकाबले में 7 रन हरा दिया और फाइनल का टिकट कटाया. फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 89 रनों की सबसे अहम पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मगर, मैच जीतने और फाइनल में एंट्री करने के बाद कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने एक सपोर्ट स्टाफ को खासतौर पर क्रेडिट दिया और उनकी तारीफ की.
संजू सैमसन की सूर्या ने की तारीफ?
इंग्लैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 211 का रहा.
सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “ये एक अविश्वसनीय एहसास है. जाहिर है, भारत में खेलना, इतनी शानदार टीम की कप्तानी करना, और यहां विश्व कप होना, अहमदाबाद में फाइनल खेलना. मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ियों के लिए एक खास एहसास है. मुझे लगता है कि जैसे ही वो बल्लेबाजी करने उतरे.
संजू सैमसन की पारी की तारीफ करते हुए सूर्या ने कहा, उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है. विकेट गिरने के बाद भी, उन्हें पता था कि विकेट अच्छा है, इसलिए उन्होंने अपना पूरा जोर लगा दिया. उनकी बल्लेबाजी बिल्कुल वैसी ही थी जैसी टीम को चाहिए थी. पिछले एक साल से वो जो कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसके बाद ये बिल्कुल सही था. आज की पारी शानदार थी.”
The knock that powered us into the #Final 👏
Sanju Samson gets his 2nd consecutive Player of the Match award for a match-winning 89 (42) 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/s5ojGuL2Pw
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
रोमांचक मुकाबले पर क्या बोले सूर्या?
सेमीफाइनल मैच में पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम ने 254 रनों का टारगेट सेट किया था, लेकिन जवाब में इंग्लैंड ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और वह मैच को काफी नजदीक ले आए थे. हालांकि, आखिर में भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की. लेकिन, ये एक बेहद रोमांचक मैच था, क्योंकि किसी भी ओवर मैच पलट सकता था.
इंग्लैंड के रन चेज पर बात करते हुए सूर्या ने कहा, “हे भगवान! मैंने हैरी ब्रूक से कहा, “हमें आप लोगों के खिलाफ और कितना रन बनाना है?” लेकिन सच कहूं तो, विकेट अच्छा था. जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, मैं उनकी तारीफ कम नहीं करना चाहता. वे हमेशा खेल में बने रहे और हमेशा लक्ष्य का पीछा करते रहे. लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अन्य गेंदबाजों ने मैच को संभाला, वो अविश्वसनीय था. हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और उन्होंने वर्षों से भारत के लिए क्या किया है.”
Marching towards the #Final 👏
A step away from 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale 🥳Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/6BBNkNw2aB
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
फील्डिंग कोच को दिया स्पेशल क्रेडिट
भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने अपने पोस्ट मैच स्टेटमेंट में खासतौर पर फील्डिंग कोच टी दिलीप को मेंशन किया और उन्हें क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें अपने फील्डिंग कोच दिलीप टी को भी कुछ श्रेय देना चाहिए. खिलाड़ी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं, जिसका असर मैदान पर दिख रहा है.”
ये भी पढ़ें: कितनी तारीख को खेला जाएगा IND VS NZ फाइनल मैच? नोट कर लीजिए डेट और टाइम
संजू सैमसन नहीं, कैप्टन सूर्या ने टीम के इस शख्स को दिया सेमीफाइनल जीतने के बाद क्रेडिट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









