Sport : 'अब सब कुछ क्लियर हो गया…' विराट और गंभीर के रिश्ते पर कोच ने की पूरी तस्वीर साफ, खुद सामने आकर बताई पूरी बात #INA

Virat Kohli and Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीता था और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीता है. इसके साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. अब इस सीरीज का अंतिम और तीसरा वनडे मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इन खबरों के अनुसार विराट और गंभीर एक दूसरे से बात नहीं करते हैं. ये दोनों ड्रेसिंग रूम में और प्रैक्टिस सेशन में एक दूसरे के साथ बातचीत नहीं करते हैं.
कहां से आईं विराट और गंभीर की अनबन की खबरें
ये सारी खबरें तब सामने आई थीं, जब विराट कोहली को अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर ने बारीकी से नोटिस किया था. इसके बाद गौतम गंभीर ने नहीं बल्कि सितांशु कोटक ने विराट कोहली से उनकी बल्लेबाजी को लेकर लंबी चर्चा की थी. उसके बाद कहा गया कि, विराट और गंभीर आपस में बात नहीं कर रहे हैं.
“Is Gautam Gambhir putting Virat Kohli under pressure? During yesterday’s practice session, Gambhir was standing right beside Virat Kohli’s net, closely watching him. Virat and Gambhir haven’t spoken for a long time. Virat played a couple of awkward shots and then got clean… pic.twitter.com/An7tZBFTMK
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) July 14, 2026
अब इन सभी खबरों पर खुद सामने आकर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट कोहली और गौतम गंभीर के आपस में बात नहीं करने की बातों को अफवाह बताया है. उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई पर बड़ा बायन दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Batting Coach Sitanshu Kotak on Virat Kohli and Gautam Gambhir:
“Virat Kohli and Gautam Gambhir have talked about 10 times today – I don’t think they need a bridge . talk each other.” pic.twitter.com/J0LrX8SwZG
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 17, 2026
कोटक का विराट-गंभीर पर बड़ा बयान
सितांशू कोटक ने कहा कि, ‘विराट और गौतम ने 10 बार बात कर ली होगी. मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी पुल की जरूरत है. विराट बल्लेबाजी पर जाने से पहले कई चीजों को लेकर बात करते हैं. ईमानदारी से कहूं तो एक बल्लेबाजी कोच के नाते मैंने अभी तक जो देखा है वो ये है कि वह कुछ महसूस नहीं करते हैं और न ही कुछ देखते हैं. उनके जैसे बल्लेबाजों को छेड़ना नहीं चाहिए. नेट्स पर हम बात कर रहे थे और इसके बाद ये अफवाहें सामने आईं, मुझे नहीं पता कि कहां से आईं हैं’.
🔴 DON’T DISTURB VIRAT KOHLI – SITANSHU KOTAK ON VIRAT GAMBHIR RUMOURS 🤯
🎙️: Team India batting coach dismissed rumors of a rift between Virat & Gautam Gambhir, saying they still talk several times a day. He added that Virat only discussed a few pointspic.twitter.com/Am9Ohm7RYx
— Sam (@cricsam02) July 17, 2026
सितांशु कोटक की मानें तो गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच सब कुछ ठीक हैं. हालांकि गौतम गंभीर और विराट कोहली की तस्वीरें अक्सर सामने नहीं आती हैं. बाकी अन्य खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं. विराट कोहली ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि वो पहले वनडे में सिर्फ 5 रन बना पाए थे.
ये भी पढ़ें : जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कसा टीम इंडिया पर तंज, कहा – ‘जो रूट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं’
'अब सब कुछ क्लियर हो गया…' विराट और गंभीर के रिश्ते पर कोच ने की पूरी तस्वीर साफ, खुद सामने आकर बताई पूरी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,