Sport : NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीफर्ट और फिलिप्स ने खेली शानदार पारी #INA

NZ vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम ने 183 रनों के लक्ष्य का पीछा 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर कर लिया और 5 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली जबकि लॉकी फर्ग्यूसन ने बेहतरीन बॉलिंग कर जीत में योगदान दिया.

न्यूजीलैंड की खराब हुई शुरुआत

अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड की ओर से पारी की शुरुआत फिन एलन, टिम सीफर्ट ने की. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में 14 रनों के स्कोर पर टीम ने लगातार 2 विकेट गंवा दिए. मुजीब ने फिल एलन (1) और रचिन रविंद्र (0) को लगातार दो बॉलों में आउट कर पवेलियन भेज दिया.

फिलिप्स और सीफर्ट ने संभाली पारी 

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और टिम सीफर्ट ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 88 तक पहुंचा. टीम को तीसरा झटका फिलिप्स के रूप में लगा. वो 25 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए सीफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 42 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 65 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप स्कोरर भी रहे. 

न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन ने 28, डेरिल मिशेल ने 25 और मिचेल सेंटरन ने 17 रन बनाए और टीम को जीत दिला दी. अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी और कप्तान राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया.

अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन ने खेली शानदार पारी

इससे पहले अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने शानदार पारी खेली. गुलबदीन ने 29 बॉल में 2 चौके और 3 छ्क्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस मैच में 35 बॉल में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के मौजूद थे. गुलबदीन के अलावा टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 29, दरविश रसूली 20 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी, रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें : NZ vs AFG: मुजीब ने हवा में गिल्लियां बिखेर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिखाए दिन में तारे, 2 गेंदों में चटकाए 2 विकेट

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, सीफर्ट और फिलिप्स ने खेली शानदार पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close