Sport : NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो #INA

Mark Chapman Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सबसे बेहतरीन और अविश्वासनीय कैचों में कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है. अब इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल की जोड़ी भी शामिल हो गई हैं. UAE के खिलाफ चेन्नई में खेली जा रही मैच में मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने अलीशान शराफू का बाउंड्री पर एक अविश्वासनीय और अद्भूत कैच लपका, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
मार्क चैपमैन ने अलीशान शराफू का पड़ा शानदार कैच
UAE की पारी का 15वां ओवर कप्तान मिचेल सैंटनर लेकर आए. ओवर की तीसरी गेंद पर अलीशान शराफू ने बड़ा शॉट खेला. गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही थी, लेकिन तभी मार्क चैपमैन ने हवा में छलांग लगाई और गेंद को पकड़ा. उन्होंने बिना पैर टच किए हवा में ही गेंद को बाउंड्री के पास खड़े डेरिल मिशेल की ओर फेंका और उन्होंने कैच को पूरा कर लिया. इस तरह अलीशान शराफू पवेलियन लौटे. मार्क चैपमैन के इस अविश्वासनीय और अद्भूत कैच को देखकर सभी हैरान रह गए. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच में से एक माना जा रहा है.
Mark Chapman ಮಾಡಿದ Miracle!💥
📺 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 #NZvUAE | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. pic.twitter.com/pz89jvjWxY
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) February 10, 2026
ऐसी रही UAE की साझेदारी
यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 174 रन बनाने होंगे. UAE के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला.
वहीं अलीशान शराफू 47 गेंद पर 55 रन बनाए, जिसमें 5 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. मयंक कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए. जबकि मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त होगा आर अश्विन का रिकॉर्ड
NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









