Sport : 'एक दिन वो मेरी जगह होंगे…', गौतम गंभीर ने एमएस धोनी को लेकर क्यों कहा ऐसा, हर तरफ है चर्चा #INA

Gautam Gambhir On MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया को फाइनल में चियर करने कई पूर्व क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे, जिसमें एमएस धोनी भी शामिल थे. इतना ही नहीं टूर्नामेंट जीतने के बाद एमएस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें गौतम गंभीर का जिक्र किया. इसके बाद जब एक इंटरव्यू के दौरान जब गंभीर से माही से
क्या बोले Gautam Gambhir?
टीम इंडिया के टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने गौतम गंभीर के मुस्कुराने की बात कही थी. ऐसे में जब एक इंटरव्यू के दौरान गंभीर से धोनी के उस पोस्ट के बारे में पूछा गया, तो वह मुस्कुराए और उन्होंने कहा कि ये मुस्कान उनके लिए है. साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि वह उम्मीद करते हैं कि एक दिन धोनी भी टीम इंडिया के हेड कोच बनें.
Gautam Gambhir about the Instagram post of MS Dhoni:
“Good on him for coming . watch the final and asking me . smile. This smile is for him. Hopefully one day he can be in my position & I can write the same thing while he smiles from the dugout”. [RevSportz] pic.twitter.com/Jby8T06DHz
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 17, 2026
रेव स्पोर्ट्स से बात करते हुए Gautam Gambhir ने कहा, “फाइनल देखने आने और मुझे मुस्कुराने के लिए कहने के लिए उन्हें धन्यवाद. यह मुस्कान उनके लिए है. उम्मीद है कि एक दिन वह भी मेरी जगह पर होंगे और मैं भी उनके मुस्कुराते हुए अंदाज़ में यही लिख सकूंगी.”
MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा था?
View this post on Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडिल पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने चैंपियन टीम इंडिया की फोटो थी.
साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ को और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को खेलते देखना बेहद सुखद रहा. कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत जंच रही है, जोश और मुस्कान का मेल कमाल का है, बहुत बढ़िया. इसे इंज्वॉय कीजिए दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर!)
टीम इंडिया ने रचा इतिहास
T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 96 रनों से हराकर इतिहास रचा. भारतीय टीम 3 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली और एकमात्र टीम बनी. वहीं, भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी को लगातार 2 बार भी जीतने वाली पहली टीम बनी. पहली बार किसी टीम ने अपनी घर पर टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई.
एमएस धोनी ने भारत को जिताई 3 ICC ट्रॉफी
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है. धोनी ने टीम इंडिया को 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनाया. ये सफर टी-20 विश्व कप 2007 से शुरू हुआ. जब भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. फिर, 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में ही भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंको को हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप की ट्रॉफी उठाई. वहीं, 2013 में एमएस धोनी एंड कंपनी ने फाइनल में इंग्लैंड को उसी के घर पर हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.
ये भी पढ़ें: IPL के 18 सीजनों में कब किस गेंदबाजी ने जीती पर्पल कैप, यहां देखिए 2008 से 2025 तक की पूरी लिस्ट
'एक दिन वो मेरी जगह होंगे…', गौतम गंभीर ने एमएस धोनी को लेकर क्यों कहा ऐसा, हर तरफ है चर्चा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









