Sport : अमेरिकी एथलीट के साथ हुआ 'OOPS' मोमेंट, बिना अंडरवियर के ही रेस में उतरा, वायरल हो रहा वीडियो #INA

मंगलवार, 24 जून को ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक इवेंट में 400 मीटर की रेस आयोजित की गई. इस दौरान एक शर्मनाक मोमेंट हो गया. जहां रेस के विजेता क्रिस रॉबिंसन को वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना पड़ा.
24 वर्षीय एथलीट को किट में गड़बड़ी होने की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. रॉबिंसन ने अंडरवियर नहीं पहना था. जिसके चलते उनका प्राइवेट पार्ट उनकी पैंट से बाहर आता रहा. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने जैसे-तैसे दौड़ खत्म की.
क्रिस रॉबिंसन के साथ हुआ हादसा!
चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक इवेंट के तहत मेट्सकी स्टेडियम में 400 मीटर की रेस का आयोजन हुआ था. जहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी. प्रतियोगिता के विजेता क्रिस रॉबिंसन अनचाही वजह से चर्चाओं में आ गए.
क्रिस रेस में सबसे आगे चल रहे थे. हालांकि इस दौरान उनके शॉर्ट्स में से उनका प्राइवेट पार्ट बार-बार बाहर आ रहा था. जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही थी. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने दौड़ना जारी रखा. इतना ही नहीं, 24 वर्षीय एथलीट ने विजेता के तौर पर पूरी रेस समाप्त भी की.
ये भी पढ़ें: जिसे विराट और रोहित ने जमकर धोया था, वही पाकिस्तानी बॉलर मेजर लीग में कर रहा है कमाल, 6 मैचों में चटकाए 16 विकेट
रेस समाप्त करके ही लिया दम
बता दें कि इस रेस की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी. जिस दौरान क्रिस रॉबिंसन के साथ ये हादसा हुआ. इस पूरी रेस के दौरान अमेरिकी धावक परेशान नजर आए. एक हाथ से वह लगातार अपनी पैंट ठीक करते रहे.
हालांकि इसके बावजूद उन्होंने 48.05 सेकेंड में यह दौड़ समाप्त की. क्रिस इस इवेंट में विनर रहे. फिनिश लाइन पार करने के दौरान वह गिर पड़े. हैरानी तो तब हुई, जब ये पूरा वाकया लाइव चलता रहा. साथ ही क्लोजअप रिप्ले में भी दिखाया गया. कमेंटेटर ने रॉबिंसन के जज्बे की काफी सराहनी की.
नोट- वीडियो आपत्तिजनक होने के चलते यहां नहीं लगाई गई है.
ये भी पढ़ें: AUS vs WI: शमार जोसेफ की घातक गेंद, गिरते ही ऐसी घूमी, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हुआ चारों खाने चित, वीडियो वायरल
अमेरिकी एथलीट के साथ हुआ 'OOPS' मोमेंट, बिना अंडरवियर के ही रेस में उतरा, वायरल हो रहा वीडियो
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










