Sport : Pahalgam Attack: पाकिस्तानी क्रिकेटरों का होगा बड़ा नुकसान, भारत सरकार ने लिया कड़ा एक्शन #INA

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में पाकिस्तान का नाम आने के बाद भारत सरकार ने ऐसे कई कदम उठाए हैं जिससे पड़ोसी देश का नुकसान हुआ है. भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है. अब भारत सरकार ने ऐसा कदम उठाया है जिससे मौजूदा क्रिकेटर्स का बड़ा नुकसान होना तय है.
बाबर रिजवान को होगा बड़ा नुकसान
भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया है. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे क्रिकेटर्स के फैंस में भारतीय भी शामिल है. उनके इंस्टा हैंडल से जो विज्ञापन प्रमोट होते हैं उसे देखने वालों में बड़ा हिस्सा भारतीय क्रिकेट फैंस का है. ऐसे में इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन होने के बाद इन क्रिकेटर्स के पोस्ट की जो पहुंच होती है वो कम होगी और इसी वजह से कंपनिया उन्हें कम पैसे देंगी. इस तरह भारत सरकार ने सीधे क्रिकेटर्स के पॉकेट पर निशाना साधा है.
शोएब अख्तर पहले से ही नुकसान में
इंस्टा अकाउंट बैन करने से पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर्स का यूट्यूब चैनल भी बैन कर दिया था. इन क्रिकेटर्स में शोएब अख्तर और बासित अली जैसे क्रिकेटर्स का नाम भी शामिल है. इसके अलावा 16 बड़े यूट्यूब चैनल को एक साथ बैन किया गया था. इसमें अधिकांश पाकिस्तान के बड़े न्यूज चैनलों के यूट्यूब चैनल थे.
एशिया कप भी खतरे में
एशिया कप 2025 का आयोजन भारत की मेजबानी में सितंबर में दुबई में होना है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव की वजह से इस टूर्नामेंट का आयोजन भी ठंढे बस्ते में जा सकता है. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद बीसीसीआई के सामने ऐसी मांग उठ रही है कि पाकिस्तान के साथ अब किसी भी स्तर पर क्रिकेट न खेला जाए.
ये भी पढ़ें- Jos Buttler: जोस बटलर ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने
ये भी पढ़ें- IPL 2025 : ‘प्लीज इसपर बेवजह की बातें मत करना’, विराट कोहली ने आईपीएल के बीच क्यों की फैंस से ऐसी अपील
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB vs CSK मैच पर मंडराया बारिश का साया, बेंगलुरु के वेदर फॉरकास्ट ने बढ़ाई टेंशन
ये भी पढ़ें- IPL 2025: धोनी, रोहित और विराट नहीं कर पाए, वो कारनामा आईपीएल में साई सुदर्शन ने कर दिखाया
Pahalgam Attack: पाकिस्तानी क्रिकेटरों का होगा बड़ा नुकसान, भारत सरकार ने लिया कड़ा एक्शन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











