Sport : PAK vs NED: नीदरलैंड ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, वर्ल्ड कप के पहले मैच में गिरते-पड़ते जीता पाक #INA

PAK vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम ने 148 रनों के लक्ष्य का पीछा 19.4 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर कर लिया और 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार पारी खेली और अंत में फहीम अशरफ ने टीम को जीत दिलाई 

पाकिस्तान ने नीदरलैंड को हराया

नीदरलैंड से जीत के लिए मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत साहिबजादा फरहान और सैम अयुब ने की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 2.4 ओवर में 27 रन जोड़े. पाकिस्तान को पहला झटका अयुब के रूप में लगा. वो 13 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद कप्तान सलमान अली आगा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

फरहान ने खेली शानदार पारी

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए. उन्होंने 31 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 47 रनों की पारी खेली. उनको रूलोफ वैन डेर मेरवे के हाथों पॉल वैन मीकेरेन ने कैच आउट कराया. इसके बाद उस्मान खान 0 और बाबर आजम 15 रन बनाकर चलते बने. 

फहीम ने आखिरी दो ओवर में पटला मैच

इसके बाद नीदरलैंड ने पाकिस्तान के पसीने छुड़ा दिए. पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवर में 29 रन चाहिए थे. ऐसे में फहीम अशरफ ने शानदार पारी खेलकर नीदरलैंड के हाथों से मैच छीन लिया. फहीम ने 11 बॉल में 2 चौके और 3 छक्को के साथ नाबाद 29 रनों पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी. इस शानदार प्रदर्शन के लिए फहीम को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन  ने 2-2 विकेट हसिल किए.

सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट

इससे पहले नीदरलैंड्स के लिए माइकल लेविट ने 24, कोलिन एकरमैन ने 20, बास डी लीडे ने 30 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 और मोहम्मद नवाज व अबरार अहमद को भी 2-2 विकेट मिले.

ये भी पढ़ें : PAK vs NED: पाकिस्तान को नीदरलैंड से जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट

PAK vs NED: नीदरलैंड ने छुड़ाए पाकिस्तान के पसीने, वर्ल्ड कप के पहले मैच में गिरते-पड़ते जीता पाक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close