Sport : PAK vs SL: बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का खराब फॉर्म जारी #INA

PAK vs SL: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का बुरा फॉर्म खत्म होने के नाम ही नहीं ले रहा है. एक मैच में बाबर के बल्ले से जैसे ही थोड़े रन निकलते हैं और लगता है कि उनकी फॉर्म में वापसी होने वाली है, तो दूसरे ही मैच में फ्लॉप हो जाते हैं. पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज में भी बाबर आजम कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं.
बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मानाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 ट्राई सीरीज के छठें मैच में बाबर आजम 2 गेंद पर सामना करने के बाद भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें दुष्मंता चमीरा ने LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ बाबर आजम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: टीम का बीच में ही साथ छोड़ रांची पहुंचा ये स्टार खिलाड़ी, रोहित-कोहली के साथ धमाल मचाते आ सकता है नजर
बाबर आजम अब टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सैम अयूब और उमर अकमल की बराबरी कर ली है. बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में 10वीं बार डक पर आउट हुए हैं. सैम अयूब और उमर अकमल के नाम भी टी20I में 10-10 डक पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं 8 बार डक पर आउट होकर शाहिद अफरीदी चौथे नंबर पर हैं.
टी20I में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी
सैम अयूब – 10
उमर अकमल – 10
बाबर आजम – 10
शाहिद अफरीदी – 8
बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी
हैरानी बात यह है कि बाबर आजम अपनी पिछली 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4 बार डक पर आउट हो चुके हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबर आजम कितने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. एक वक्त था जब बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से होती थी. हालांकि बाबर कभी भी कोहली की बराबरी नहीं कर पाए. अब उनके टी20 करियर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: RCB Full Squad for WPL 2026: ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है RCB की टीम, कई स्टार ऑलराउंडर आरसीबी में शामिल
PAK vs SL: बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का खराब फॉर्म जारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












