Sport : PAK VS SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रनों का बड़ा लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक #INA

PAK VS SL: टी-20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने कमाल की बल्लेबाजी की है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान की टीम इस मैच को कम से कम 65 रनों से जीत पाता है या नहीं, क्योंकि उन्हें सेमीफाइल का टिकट तभी मिलेगा, जब वह श्रीलंका टीम पर इतनी बड़ी जीत दर्ज कर पाएंगे.

साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने दी मजबूत शुरुआत

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की. टीम के लिए ओपनिंग करने आए साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 176 रनों की पार्टनरशिप बनाई. बतौर ओपनर उतरे फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा.

क्रम रन खिलाड़ी (टीम) विपक्ष मैदान वर्ष
1 176 साहिबज़ादा फरहान & फखर ज़मान (PAK) SL Pallekele 2026*
2 175* टिम साइफ़र्ट & फिन एलन (NZ) UAE Chennai 2026
3 170* जोस बटलर & एलेक्स हेल्स (ENG) IND Adelaide 2022
4 168 क्विंटन डी कॉक & राइली रोसौ (SA) BAN Sydney 2022
5 166 माहेला जयवर्धने & कुमार संगकारा (SL) WI Barbados 2010
6 154 इब्राहिम जादरान & रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG) UGA Providence 2024

साहिबजादा ने लगाया टूर्नामेंट में दूसरा शतक

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने दूसरा शतक जड़ दिया है. श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मैच में साहिबजादा ने 59 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ वह टी-20 विश्व कप के एक एडिशन में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रनों का लक्ष्य

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने कमाल की बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बना दिए हैं. जहां, साहिबजादा फरहान ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली. तो वहीं फखर जमान ने भी 84 रन बनाए. वहीं, ख्वाजा नफे 2, शादाब खान 7, मोहम्मद नवाज शून्य, कप्तान सलमान अली आगा शून्य, शहीन अफरीदी 4 रन पर आउट हुए.

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों के अलावा बल्लेबाजी के लिए आए बाकी के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. इतना ही नहीं, आखिरी 5 ओवरों में पाकिस्तान ने अपने 8 विकेट गंवा दिए.

ये भी पढ़ें: PAK vs SL: पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबदाजा फरहान ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1

PAK VS SL: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रनों का बड़ा लक्ष्य, साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close