Sport : 'पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया…', बांग्लादेश से मिली हार के बाद फूटा पूर्व PAK खिलाड़ी का गुस्सा #INA

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत खराब है. पहले टी-20 विश्व कप 2026 से पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई. फिर बांग्लादेश के साथ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और 1-2 से वह सीरीज हार गई. इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान की टीम आलोचकों के निशाने पर आ गई है. सोशल मीडिया पर पाक फैंस तो अपनी टीम की क्लास लगा ही रहे हैं और इस बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भी पाकिस्तान की टीम पर आगबबूला हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्लास लगाते हुए क्या-क्या कहा…
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को सुनाई खरी खोटी
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान की टीम को खूब खरी-खोटी सुनाई है. उनका कहना है कि पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप के बाद भी टीम में कोई सुधार नहीं किया और जब वह हारे, तो नए खिलाड़ियों का बहाना बनाने लगे. असल में, बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज हारने के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने कहा था कि हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी पहली बार यहां वनडे के लिए आए थे और उन्होंने अच्छा खेला और हम उन्हें सपोर्ट करेंगे.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा, “टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद आपने कोई बदलाव ही नहीं किया. आप अचानक से नए खिलाड़ियों को लेकर आ गए. अब जब आप सीरीज हार गए हैं, तो आप प्लेइंग-11 में नए खिलाड़ियों के होने का बहाना बना रहे हैं. बहुत अच्छा… जब आप अपनी गलतियां नहीं मानते हैं, तो आप जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाते.”
Post- Match Media Conference: Mike Hesson, Head Coach, Pakistan
Bangladesh 🆚 Pakistan | 3rd ODI | Dutch-Bangla Bank ODI Series 2026!
SBNCS, Dhaka#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/CMK1Q5yR2g
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 15, 2026
गलत फैसलों पर भी लताड़ा
पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में 4 खिलाड़ियों को डेब्यू कै मिली थी. माज सदाकत, शमील हुसैन, साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद.
अहमद शहजाद ने आगे कहा, “आप एक एसोसिएट टीम बनने जा रहे हैं. आप ये तो देखिए कि आप किस तरह के कॉम्बिनेशन के साथ खेल रहे हैं. मुझे समझ नहीं आता, जब आपने टॉस जीता, तो आपने गेंदबाजी करने का फैसला आखिर क्यों किया? जब आपने सीनियर प्लेयर्स इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, तो आप नए खिलाड़ियों से क्या ही उम्मीद कर सकते हैं?”
Victory celebrations begin! 🎉🏏 Bangladesh Tigers share the winning moment with everyone after clinching the series against Pakistan. Smiles, cheers, and pure cricket passion everywhere! 🇧🇩⚡#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/Yz6VHoDHJ4
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 15, 2026
पाकिस्तान बनती जा रही है एसोसिएट टीम
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे ये भी कहा कि पाकिस्तान टीम एक एसोसिएट टीम बनती जा रही है और वो किसी भी बड़ी टीम से मैच नहीं जीत पा रही है.
“आपने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. अगर आप कुछ करना चाहते, तो अब तक कर चुके होते. आप बड़ी टीमों के खिलाफ कभी नहीं जीतते और फिर बाहर आकर कहते हैं, हमने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की. ये मत भूलिए, उन्होंने कभी भी अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ मैच नहीं खेला. आप एक एसोसिएट टीम बनते जा रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: 2008 से 2026 तक….. IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा
'पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर दिया…', बांग्लादेश से मिली हार के बाद फूटा पूर्व PAK खिलाड़ी का गुस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








