Sport : पाकिस्तान खिलाड़ियों ने फिर उड़वाया अपना मजाक, अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट, फिर साथी प्लेयर पर भड़के, देखें . #INA

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टॉप एंड टी20 सीरीज में पाकिस्तान शाहीन टीम भी हिस्सा ले रही है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान शाहीन टीम ने अपना पहला मैच 14 अगस्त को बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ खेला. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान शाहीन टीम ने 4 विकेट पर 227 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.5 ओवर्स में 148 रनों पर ऑलआउट हो गए और पाकिस्तान ने इस मैच को 79 रनों से अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तानी खिलाड़ी अजीबोगरीब तरीके से हुआ रनआउट
वहीं इस मैच में पाकिस्तान शाहीन टीम की पारी के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और एक बार फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स मजाक उड़ रहा है. इस मैच में पाकिस्तान शाहीन टीम के लिए ख्वाजा नफी और यासिर खान के बीच पहले विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद ख्वाजा नफी जो अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे और एक रन लेने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे, जिसके बाद वो अपने साथी खिलाड़ी यासिर खान पर गुस्सा करते नजर आए.
दरअसल 12वें ओवर की पहली गेंद पर यासिर खान बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और गेंद उनके पैड से टकराकर वहीं रुक गई. इसी दौरान नफी एक रन लेने के लिए दौर पड़े और उनके करीब पहुंच चुके थे, लेकिन फिर यासिर ने मना कर दिया. इसके बाद नफी जब तक वापस लौटते गेंदबाज ने नॉन स्ट्राइक एंड के विकेट को हिट कर दिया और वो रनआउट हो गए.
ख्वाजा नफी रनआउट होने पर यासिर खान पर चिल्लाते नजर आएं
ख्वाजा नफी रन आउट होने के बाद काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने अपना बल्ला फेंक यासिर खान को चिल्लाकर कुछ कहते हुए नजर आए. ख्वाजा ने 31 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए.
Maybe the two Pakistani openers will talk through their mix up nice and calmly…
Or maybe Yasir and Nafay have a different way of communicating 🫣#TopEndT20 | Live on 7plus pic.twitter.com/40kLUR2PBA
— 7Cricket (@7Cricket) August 14, 2025
यह भी पढ़ें: क्या कभी एक ही टेस्ट मैच में किसी गेंदबाज ने लिए हैं 20 विकेट? ये हैं एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
यह भी पढ़ें: किस गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के? टॉप-4 में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल
पाकिस्तान खिलाड़ियों ने फिर उड़वाया अपना मजाक, अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट, फिर साथी प्लेयर पर भड़के, देखें .
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












