Sport : पाकिस्तानी खिलाड़ी का इंग्लैंड में जलवा, 19 गेंदों के भीतर चटकाए 6 विकेट, अपनी टीम को दिलाई शानदार जीत #INA

विटैलिटी ब्लास्ट मेंस टी20 टूर्नामेंट में रविवार 8 जून को बर्मिंघम बियर्स और डर्बीशायर एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी. इस मैच की बात करें तो बर्मिंघम की टीम ने 58 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. मुकाबले के दौरान बियर्स की टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने बड़ा कारनामा किया. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर अपनी टीम को एक शानदार जीत दिला दी. सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी की काफी चर्चाएं हो रही हैं. 

हसन अली ने किया कमाल

पाकिस्तान के सीनियर पेसर हसन अली इन दिनों इंग्लैंड में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. 30 वर्षीय खिलाड़ी टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट का हिस्सा हैं. राइट आर्म पेसर बर्मिंघम बियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने बीते दिन अपनी टीम के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया. हसन ने डर्बीशायर के खिलाफ अहम मैच में हैट्रिक ली.

16वां ओवर डालने आए अली ने तीसरी गेंद पर रॉस व्हिट्ली को जॉर्ज गार्टन के हाथों कैच करवाया. चौथी बॉल पर एलेक्स थॉमसन भी कुछ इसी अंदाज में आउट हुए. हसन अली ने ओवर की पांचवी बॉल पर बेन एटचिसन को क्लीन बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की. 

ये भी पढ़ें: Rinku Singh: सगाई के बाद रिंकू सिंह ने प्रिया को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

19 गेंदों में चटकाए 6 विकेट

हसन अली ने बर्मिंघम बियर्स की ओर से खेलते हुए टी20 ब्लास्ट में डर्बीशायर के विरुद्ध एक हैट्रिक समेत 6 विकेट हासिल किए. अन्य तीन शिकार उनके डेविड लॉयड, मार्टिन एंडरसन व पैट ब्राउन रहे. अपने 3.1 ओवर के स्पेल में हसन ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इस दौरान उन्होंने केवल 23 रन खर्चे. उनकी इकोनॉमी 7.26 की रही. टी20 क्रिकेट के लिहाज से यह काफी बेहतर है. 

ऐसा रहा मैच का स्कोरकार्ड

मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई बर्मिंघम बियर्स की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया. उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 58 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में डर्बीशायर 17.1 ओवर में 141 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. 

यहां देख सकते हैं वीडियो

 

ये भी पढ़ें: ‘मां तुझे सलाम’, अपने 2 महीने के बच्चे को लेकर इंटरव्यू देने पहुंचीं इंग्लैंड की कैप्टन, सोशल मीडिया पर जमकर हुई सराहना

पाकिस्तानी खिलाड़ी का इंग्लैंड में जलवा, 19 गेंदों के भीतर चटकाए 6 विकेट, अपनी टीम को दिलाई शानदार जीत




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button