Sport : पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी BBL से हुए बाहर, PCB ने बुलाया वापस #INA

Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहीन अफरीदी को बिग बैश लीग से वापस बुला लिया है. अब वो BBL खेलते नजर नहीं आएंगे. शाहीन बीबीएल में चोटिल हुए थे, जिसकी वजह से PCB ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को देखते उन्हें वापस बुला लिया है.
शाहीन अफरीदी बीबीएल में ब्रिस्बेन हीट का हिस्सा हैं. ब्रिस्बेन हीट की टीम अगला मैच 31 दिसंबर को खेलने उतरेगी, लेकिन इससे पहले खबर सामने आ रही है कि शाहीन अफरीदी इस मैच में नहीं खेलेंगे. शाहीन जब 27 दिसंबर को खेलने उतरे थे, तो एक ओवर में 22 रन लुटा दिए थे. इसके बाद वो दोबारा गेंदबाजी करने नहीं आए. हालांकि इसके बाद जानकारी मिली की उनके घुटने में चोट लगी है. यही वजह है कि वो अगला मैच नहीं खेल पाएंगे.
Shaheen Shah Afridi’s stint at Brisbane Heat has been ended by a knee injury 🤕
The PCB has recalled him from Australia . start his rehabilitation, with an eye on the T20 World Cup in February pic.twitter.com/rvc8aXlTIf
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 30, 2025
शाहीन अफरीदी को फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वो चौथा ओवर डालने नहीं आए. रिपोर्ट्स की माने तो उनके दाहिने घुटने में चोट लगी है, जिसकी वजह से वो काफी असहज महसूस कर कर रहे थे और फिर मैदान छोड़तरक बाहर चले गए. हालांकि शाहीन अफरीदी की चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसका पता तब चलेगा जब स्केन की रिपोर्ट आएगी. अगर शाहीन की चोट गंभीर हुई तो वो टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं. हालांकि अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी.
यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीमें
अगले साल फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. ऐसे में शाहीन अफरीदी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा. शाहीन की चोट थोड़ी भी गंभीर होगी तो पीसीबी शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान वापल बुला सकता है. जहां वो रिहैब शुरू कर देंगे, ताकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट हो जाएं. अब देखने वाली बात है कि उनके लेकर अगला अपडेट कब आता है.
यह भी पढ़ें: T20 Rankings: शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ने मचाया धमाल, टी20 रैंकिंग में हासिल किया खास मुकाम
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी BBL से हुए बाहर, PCB ने बुलाया वापस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












