Sport : PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-1 में बनाई जगह #INA

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल का 69वां मैच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. एमआई ने पीबीकेएस के सामने 185 रन का मुश्किल टारगेट रखा था. जवाब में पंजाब किंग्स ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर ली और 7 विकेट से दमाकेदार जीत दर्ज की.
पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीता मैच
मुंबई इंडियंस के दिए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया. पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या ने 35 गेंदों पर 62 रन की धमाकेदार पारी खेली. तो वहीं जोस इंग्लिस ने 42 गेंद पर 73 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पंजाब को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यपर ने 16 गेंदों पर 26 रन की कैमियो इनिंग खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया.
मुंबई ने दिया था 185 रनों का लक्ष्य
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बोर्ड पर लगाए थे. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की सबसे अहम पारी खेली. उनरे अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका. रोहित शर्मा 24, रेया रिकेल्टन 27, विल जैक्स 17, हार्दिक पांड्या 26 और नमन धिर 20 रन बनाकर आउट हुए.
क्वालीफायर-1 खेलेगी पंजाब किंग्स
आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला टॉप-2 के लिहाज से काफी अहम था. अब पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर ना केवल एक अहम जीत दर्ज की है, बल्कि मिले हुए 2 अंक की बदौलत पंजाब 19 अंकों के साथ टेबल टॉपर भी बन गई है. इसका मतलब है कि अब पंजाब क्वालीफायर-1 खेलने वाली है. अब देखने वाली बात होगी कि क्वालीफायर-1 में पंजाब का सामना किससे होगा.
ये भी पढ़ें- IPL 2025: PBKS vs MI मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ये भी पढ़ें- IPL 2025: RCB और MI के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2025 का फाइनल, हो गई है भविष्यवाणी
PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर-1 में बनाई जगह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












