Sport : पृथ्वी शॉ ने इस टूर्नामेंट में जड़ दिया है तनतनाता हुआ शतक, टीम बदलते ही फॉर्म में हुई है वापसी #INA

Prithvi Shaw Century: लंबे वक्त से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मंगलवार को चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी 2025 के पहले दौर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में शतक जड़ दिया है. शॉ ने इस बार के डोमेस्टिक सीजन के शुरू होने से पहले ही अपनी टीम बदली थी और अब वह महाराष्ट्र की ओर से खेल रहे हैं.

पृथ्वी शॉ ने जड़ा तूफानी शतक

25 वर्षीय पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के लिए यह टीम के लिए पहला टूर्नामेंट है. पिछले साल के खराब सत्र के बाद, जिसमें उन्हें फिटनेस और अनुशासन संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई ने टीम से बाहर कर दिया था, शॉ ने अपने क्रिकेट करियर कोफिर से पटरी पर लाने के लिए ऐसा किया. पृथ्वी शॉ ने मंगलवार को चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी 2025 के पहले दौर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में सेंचुरी बनाई है.

छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में महज 122 गेंदों में शतक जड़ दिया है. इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के साथ अपने कार्यकाल की शानदार शुरुआत की. आपको बता दें, महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए शॉ ने 140 गेंदों पर 111 रनों की शतकीय पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को आगे लेकर बढ़े.

शॉ ने क्यों छोड़ा मुंबई का साथ?

पृथ्वी शॉ को जून में टीम बदलने के लिए मुंबई से NOC मिला था. अपनी घरेलू टीम बदलने को लेकर पृथ्वी शॉ ने एक बयान में कहा, ‘अपने करियर के इस पड़ाव पर, मेरा मानना है कि महाराष्ट्र टीम में शामिल होने से मुझे एक क्रिकेटर के रूप में और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का इतने सालों में मिले अवसरों और समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं.’

ये भी पढ़ें: एशिया कप में शुभमन गिल को मौका मिलना चाहिए या नहीं? आंकड़े देख खुद कीजिए फैसला

ये भी पढ़ें: एशिया कप में दिग्गज ने की शुभमन गिल की पैरवी, बोले- ‘आप उन्हें कम नहीं आंक सकते’

पृथ्वी शॉ ने इस टूर्नामेंट में जड़ दिया है तनतनाता हुआ शतक, टीम बदलते ही फॉर्म में हुई है वापसी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button