Sport : Prithvi Shaw: 'वो मुझे इधर-उधर ले जाते थे और मै भटक गया', जानें पृथ्वी शॉ ने किसके लिए बोला ऐसा #INA

Prithvi Shaw . in .: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को एक समय में टीम इंडिया के भविष्य का स्टार कहा जाता था, लेकिन पहले पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा. इसके बाद आईपीएल में भी किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ क्रिकेट करियर में बुरे दौर से गुजर रहे. इस बीच शॉ ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई बड़े बयान दिए हैं.
पृथ्वी शॉ पिछले कुछ सालों में कई विवादों में घिरे रहे, जिसका असर उनके क्रिकेट करियर पर पड़ा. अब भारतीय क्रिकेटर ने अपनी गलती मानी है. उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने कई गलत फैसले लिए, जिसकी वजह से उनके क्रिकेट करियर पर काफी फर्क पड़ा. पृथ्वी शॉ ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने कई गलत फैसले लिए. मैंने क्रिकेट को कम समय देना भी शुरू कर दिया. पहले मैं रोजाना 7 से 8 घंटे प्रैक्टिस करता था और थकता भी नहीं था. पर धीरे-धीरे मेरा ध्यान भटकने लगा.”
‘मैंने गलत लोगों से दोस्ती कर ली’
पृथ्वी शॉ ने यह इस बात को भी माना कि वो गलत संगत में पड़ गए थे और रास्ते से भटक गए थे. उन्होंने कहा, “मैंने गलत लोगों से दोस्ती कर ली. वो मुझे इधर-उधर ले जाने लगे. इस वजह से मैं ट्रैक से भटक गया. अब समझ आया कि वे मेरे दोस्त नहीं दुश्मन थे.”
पृथ्वी शॉ ने इस बात का भी खुलासा किया है कि जब वो बुरे दौर गुजर रहे थे तो किसी भी बड़े क्रिकेटर ने उनका साथ नहीं दिया. सिर्फ ऋषभ पंत ने ही उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, “जब में संघर्ष कर रहा था तो उस समय किसी किसी भी बड़े क्रिकेटर ने मुझसे फोन करके मेरा हाल तक नहीं पूछा. इस दौरान सिर्फ ऋषभ पंत ने ही बात की थी.”
पृथ्वी शॉ से सचिन तेंदुलकर ने की थी बात
भारतीय क्रिकेटर ने यह भी बताया कि सचिन तेंदुलकर ने उनसे बात की और समझाया था. उन्होंने कहा, “इन सब के दौरान सचिन सर ने मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझे और अर्जुन को साथ-साथ बड़े होते और खेलते देखा है. मैं कई बार उनके घर भी जा चुका हूं.”
यह भी पढ़ें: SL vs BAN: पथुम निसांका ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा शतक, श्रीलंका के सामने बैकफूट पर बांग्लादेश
यह भी पढ़ें: India Playing 11 2nd Test: शार्दुल ठाकुर का कटेगा पत्ता! इस घातक ऑलराउंडर की होगी भारत की प्लेइंग 11 में एंट्री
Prithvi Shaw: 'वो मुझे इधर-उधर ले जाते थे और मै भटक गया', जानें पृथ्वी शॉ ने किसके लिए बोला ऐसा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












