Sport : पंजाब किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए कौन पड़ेगा किसपर भारी #INA

PBKS VS SRH Head . Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर में दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी. एक ओर पंजाब की टीम है जो लगातार मैच जीतकर आ रही है, तो उसके सामने है हैदराबाद, जिसे इस सीजन अब तक सिर्फ 1 जीत मिली है. मगर, पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक तूफानी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे इस मैच का रोमांचक होना तो तय ही है. आइए जान लेते हैं कि पंजाब या हैदराबाद इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है.
PBKS VS SRH हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 17 मैच हैदराबाद ने जीते हैं. वहीं, सिर्फ 7 मैच ही पंजाब ने जीते हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से SRH के पक्ष में झुका हुआ दिख रहा है. मगर, पंजाब को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, जो इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में 247 हाईएस्ट स्कोर रहा है और 114 लोएस्ट स्कोर है.
Getting ready in his signature style ✍️✨ pic.twitter.com/b6eDCpY2HE
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 10, 2026
मुल्लांपुर स्टेडियम के आंकड़े हैं ऐसे
मुल्लांपुर स्टेडियम में अब तक आईपीएल के कुल 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मैच जीते हैं और इतने ही मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वहीं, टॉस जीतने वाली टीमों ने 8 मैच और टॉस हारने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 228/5 रन बनाए थे. लोवेस्ट स्कोर 95 रनों का है, जब कोलकाता नाइट राइडर्स महज 95 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. पंजाब का यहां हाईएस्ट रन चेज 165 रनों का है.
प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं दोनों टीमें?
पंजाब किंग्स ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस वजह से पंजाब की टीम 5 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम सिर्फ एक मैच जीत सकी है और 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. नतीजन, हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है.
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 10, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, शिवांग कुमार
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत ब्रार, कूपर कॉनॉली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी समेत IPL 2026 में तहलका मचा रहे ये 5 खिलाड़ी, किसी की उम्र 15 तो किसी की 21 साल
पंजाब किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए कौन पड़ेगा किसपर भारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









