Sport : बारिश में धुला क्वालीफायर 2 तो किस मिलेगी फाइनल में जगह, राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस किसका कटेगा पत्ता #INA

GT vs RR Qualifier 2 : आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 गुजरात टाइसंट और राजस्थान रॉयल्स के बीच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ऐसे में GT के कप्तान शुभमन गिल और RR के कप्तान रियान पराग दोनों इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेंगे. शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में अगर बारिश खलल डालती है और ये मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है, तो कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाएगी. आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2) मैचों के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखे गए हैं. आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. ऐसे में अगर महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के चलते ये मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच का नतीजा निकालने के लिए मुकाबला नहीं कराया जाएगा. बल्कि ये मैच शुक्रवार को नहीं हो पाया तो इस रद्द घोषित कर दिया जाएगा.

बारिश के चलते रद्द हुआ मैच तो कौन मारेगा फाइनल में एंट्री

अगर ये मैच बारिश के चलते धुल जाता है तो नियमों के हिसाब से गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में जगह बना लेगी और राजस्थान रॉयल्स का सफर बगैर खेले हुए ही आईपीएल 2026 में खत्म हो जाएगा. इस मैच के बारिश के कारण रद्द होते ही राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 से बाहर हो जाएगी. 

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में गुजरात टाइटंस ने अपना सफर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर 14 मैचों में 18 अंकों के साथ खत्म किया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स 14 मैचों में 16 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में चौथे पायदान पर रही थी. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स से ऊपर रहने के चलते और क्वालीफायर 1 खेलने की बदौलत सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी.

गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर 1 में मिली थी हार

आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को धर्मशाला में हराया था. इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 254 रन बनाए और जीटी 162 रनों पर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही उसे  92 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद जीटी क्वालीफायर 2 में पहुंच गई वहीं आरसीबी सीधे फाइनल में एंट्री हासिल कर गई. 

राजस्थान रॉयल्स ने जीता एलिमिनटेर

राजस्थन रॉयल्स की बात करें तो उसने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में जगह हासिल की है. 

ये भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कब और कहा होगा क्वालीफायर 2, जानिए कौन कटाएगा फाइनल का टिकट

बारिश में धुला क्वालीफायर 2 तो किस मिलेगी फाइनल में जगह, राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस किसका कटेगा पत्ता





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button