Sport : 'टीम की नाकामी पर सवाल उठा…' सबा करीम ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा? #INA

Saba Karim on Team India : टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में काफी निराशाजनक रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और फिर इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को सभी मुकाबलों में हार मिली. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया सवालों के घेरे में हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद टीम इंडिया का रिव्यू भी करने वाली हैं.

उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व नेशनल सिलेक्टर सबा करीम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में फ्लॉप होने के बाद पीटीआई से बात करते हुए बड़ी बात बोली है. उन्होंने बीसीसीआई की बैठक को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है. सबा करीम ने क्या कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.

सबा करीम ने दिया बड़ा बयान 

सबा करीम ने कहा कि, ‘मुझे उम्मीद है कि एक बार जब आपने श्रेयस अय्यर जैसे कप्तान में इन्वेस्ट किया है, तो आप उन्हें और सपोर्ट देते रहेंगे और उनका साथ देंगे. लेकिन मुझे यह भी लगता है कि अय्यर के लिए प्लानिंग, रिसोर्स और उनके विजन के मामले में खुद को साबित करने का यह सही समय है. अब यह उन पर है कि वो टीम को आगे ले जाएं और उनके पास सही रिसोर्स हों. इसीलिए बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें इन सभी लोगों या ऐसे सभी लोगों को बुलाया जाएगा जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है और वो इस पर चर्चा करेंगे’.

सबा करीम ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में इंडिया ‘थोड़ा पीछे’ दिखा. उन्होंने शॉर्ट-बॉल टैक्टिक का मुकाबला करने में टीम की नाकामी पर सवाल उठाया, सिलेक्शन में ज्यादा क्लैरिटी की मांग की और कहा कि संजू सैमसन को सिर्फ तीन गेम के बाद कभी भी ड्रॉप नहीं करना चाहिए था’.

आयरलैंड सीरीज में भारत को पहली बार मिली हार

भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली. इस सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. टीम इंडिया 148 रनों पर ऑलआउट हो गई और 34 रनों से मैच हार गई. इसके बाद सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन बनाए. इसके बाद टीम इंडिया 9 विकेट पर 20 ओवर में 153 रन बना पाई और 1 रन से मैच हार गई. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया और बेनतीजा रहा था. इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया. तीसरे टी20 मैच में भारत को इंग्लैंड ने 76 पर ऑलआउट कर 125 रनों से हरा दिया. वहीं चौथे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. इस सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मैच में भारत को 56 रनों से इंग्लैंड ने हराया था. 

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक को छोड़ेंगे पीछे

'टीम की नाकामी पर सवाल उठा…' सबा करीम ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान, जानिए श्रेयस अय्यर को लेकर क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button