Sport : रजत पटीदार ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पटीदार ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में रजत पटीदार ने नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली. पटीदार इसी के साथ पटीदार ने आईपीएल में वो कारनामा कर दिया है, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. दरअसल पटीदार आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

रजत पाटीदार ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. पटीदार ने लगभग 282 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसी के साथ पटीदार ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया. रजत पटीदार अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 125 पारियों में 200 सिक्स पूरे किए थे. जबकि तिलक वर्मा ने 127 पारियां और केएल राहुल ने 129 पारियों में यह कारनामा किया था. 

टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज 200 सिक्स

रजत पाटीदार: 105 पारियां
अभिषेक शर्मा: 125 पारियां
तिलक वर्मा: 127 पारियां
केएल राहुल: 129 पारियां

रजत पटीदार ने की वीरेंद्र सहवाग की बराबरी

रजत पदीदार इस मैच में सिर्फ 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. पटीदार ने इसी के साथ आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में छठें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है. इस मामले में टॉप पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2024 में 16 गेंदों में प्लेऑफ में फिफ्फी लगाई थी.

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों में) 

16 गेंद: सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), 2014
17 गेंद: एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC), 2009
20 गेंद: एमएस धोनी बनाम मुंबई इंडियंस (MI), 2012
21 गेंद: ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2013
21 गेंद: वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), 2014
21 गेंद: रजत पाटीदार बनाम गुजरात टाइटंस (GT), 2026

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार का प्रदर्शन:

112 (54 गेंद)* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), एलिमिनेटर 2022
58 (42 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), क्वालिफायर 2s, 2022
34 (22 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR), एलिमिनेटर 2024
15 (8 गेंद)* बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), क्वालिफायर 1, 2025
26 (16 गेंद) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS), फाइनल 2025
93 (33 गेंद)* बनाम गुजरात टाइटंस (GT), क्वालिफायर 1, 2026

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

रजत पटीदार ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button