Sport : IPL फाइनल में लगातार दूसरे सीजन पहुंची रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में गुजरात को 92 रनों से रौंदा #INA

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. लगातार दूसरे सीजन आरसीबी फाइनल में पहुंची है. धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हरा दिया है. कप्तान रजत पाटीदार के नाबाद 93 रनों की पारी के दम पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में गुजरात टाइटंस 162 रनों पर सिमट गई. RCB के लिए जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम ने घातक गेंदबाजी की और टीम को फाइनल में पहुंचाया.

शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्वालीफायर-1 में रहे फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 255 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. दोनों बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. साई सुदर्शन का खुद का बल्ला विकेट पर लगा और वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने. 

जोश हेजलवुड ने जोस बटलर को किया आउट

इसके बाद एक छोटी लेकिन विस्फोटक पारी खेलकर जोस बटलर आउट हुए. उन्हें जोश हेजलवुड ने चलता किया. बटलर 11 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके बाद एक ही ओवर में रसिख सलाम निशांत सिंधु (5) और जेसन होल्डर (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया.  

राहुल तेवतिया ने आखिरी तक लड़ी लड़ाई

51 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. इसके बाद 8 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर डफी का शिकार बने. इसके बाद डफी ने ही राशिद खान को 8 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. फिर रबाडा को क्रुणाल पांड्या ने 9 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा. जीटी के लिए राहुल तेवतिया ने आखिरी तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वो काफी नहीं था, क्योंकि टीम ने शुरुआत में ही काफी विकेट गंवा दिए थे. राहुल तेवतिया 48 गेंद पर 68 रन बनाए.  

RCB गेंदबाजों ने मचाया तहलका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने इस अहम मैच में घातक गेंदबाजी की और टीम को फाइनल में पहुंचाया. RCB के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं भुवनेश्वर कुमार,रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए. जबकि जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली.

RCB के कप्तान रजत पटीदार ने खेली 93 रनों की विस्फोटक पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस क्वालीफायर-1 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रन बनाए थे, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेली. विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या 43-43 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर 19 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL के लगातार 4 सीजन में इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

IPL फाइनल में लगातार दूसरे सीजन पहुंची रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में गुजरात को 92 रनों से रौंदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button