Sport : रविचंद्रन अश्विन ने 18 साल में आईपीएल से कितनी कमाई की? रकम है इतनी #INA

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने फैंस को चौंकाते हुए अचानक ही आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया. अश्विन के आईपीएल करियर की शुरुआत CSK के साथ हुई थी और आखिरी सीजन भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेला. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अपने लंबे आईपीएल करियर के दौरान अश्विन ने फ्रेंचाइजियों से मिलने वाली सैलरी से कितनी कमाई की.

5 आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. वह 2008 से लेकर 2015 तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. फिर फ्रेंचाइजी पर जब 2 सीजन के लिए बैन लगा, तब 2016 में अश्विन राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स में रहे.

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई, लेकिन उन्होंने अपने इस पुराने खिलाड़ी को नहीं खरीदा और अश्विन पंजाब किंग्स में चले गए. 2018-2019 तक पंजाब में रहने के बाद वह 2020-2021 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ रहे. फिर 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन गए. लेकिन, 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में अश्विन की घर वापसी हुई, जब उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा.

18 सीजन में कमाए 98 करोड़ रुपये

रविचंद्रन अश्विन की पहली आईपीएल सैलरी 12 लाख रुपये रही और इसी सैलरी पर उन्होंने शुरुआती 3 सीजनों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला. फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अश्विन का कद बढ़ता गया और इसी के साथ सैलरी भी बढ़ती गई. अश्विन की आखिरी आईपीएल सैलरी यानि 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 9 करोड़ 75 लाख रुपये दिए, जो अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी सैलरी भी रही. इस तरह कुल 18 सीजनों में अश्विन ने 97 करोड़ 24 लाख रुपये की कमाई की.

2008 – 12 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2009 – 12 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2010 – 12 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2011 – 3 करोड़ 91 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2012 – 3 करोड़ 91 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2013 – 3 करोड़ 91 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2014 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2015 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

2016 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)

2017 – 7 करोड़ 50 लाख रूपये (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)

2018 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (पंजाब किंग्स)

2019 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (पंजाब किंग्स)

2020 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (दिल्ली कैपिटल्स)

2021 – 7 करोड़ 60 लाख रूपये (दिल्ली कैपिटल्स)

2022 – 5 करोड़ रूपये (राजस्थान रॉयल्स)

2023 – 5 करोड़ रूपये (राजस्थान रॉयल्स)

2024 – 5 करोड़ रूपये (राजस्थान रॉयल्स)

2025 – 9 करोड़ 75 लाख रूपये (चेन्नई सुपर किंग्स)

ये भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन के IPL रिटायरमेंट पर वायरल हो गया पत्नी का रिएक्शन, यहां देखें कैसे पति पर लुटाया प्यार

ये भी पढ़ें: R Ashwin: चेन्नई के साथ विवाद के बाद अश्विन ने लिया संन्यास का फैसला? सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे दावा

रविचंद्रन अश्विन ने 18 साल में आईपीएल से कितनी कमाई की? रकम है इतनी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button