Sport : 'अर्जुन तेंदुलकर के लिए मेरे मन में…', रविचंद्रन अश्विन का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या-क्या कहा… #INA

Ravi Ashwin On Arjun Tendulkar: इकाना स्टेडियम अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अपना डेब्यू मैच खेला. पूरे सीजन बेंच पर बैठने के बाद आखिरकार ऋषभ पंत ने अर्जुन को प्लेइंग-11 में शामिल किया. इस मैच में अर्जुन एक विकेट लेने में कामयाब रहे. उनकी गेंदबाजी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अर्जुन की गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया दी है. तो आइए जानते हैं कि अश्विन ने इस बारे में क्या-क्या कहा…

अर्जुन तेंदुलकर ने LSG के लिए किया डेब्यू

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में अपना आखिरी लीग मैच पंजाब किंग्स के साथ खेला. इस मैच में LSG ने अर्जुन तेंदुलकर को अंतिम ग्यारह में शामिल किया. मुकाबले में अर्जुन ने 4 ओवर का स्पेल फेंका, जिसमें एक विकेट हासिल किया. उन्हें जो एक विकेट मिला, वो यॉर्कर पर मिला. मैच के बाद से ही अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी की खूब चर्चा हो रही है और तमाम दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. आपको बता दें, अब तक के आईपीएल करियर में अर्जुन तेंदुलकर ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 37.5 के औसत से 4 विकेट लिए हैं.

रविचंद्रन अश्विन ने बताई अर्जुन तेंदुलकर की 2 खासियत

रविचंद्रन अश्विन ने अर्जुन तेंदुलकर की सराहना की. उन्होंने अर्जुन की 2 खूबियों पर प्रकाश डाला. उनका मानना है कि अर्जुन काफी मेहनती है और साथ ही वह मुकाबले से पीछे नहीं हटते

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, “अर्जुन तेंदुलकर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, क्योंकि हम उनके टैलेंट की बात ही नहीं करते. उनका रास्ता आसान नहीं है, क्योंकि उनकी तुलना हमेशा उनके पिता से की जाती है. ऐसे युवा खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं हो सकता. लेकिन मैं उनके बारे में दो बातें कहना चाहूंगा. पहली बात यह है कि वे बहुत मेहनती हैं और दूसरी बात यह है कि वे मुकाबले से पीछे नहीं हटते. आप चाहे जो भी हों, गेंदबाजी के बाद वे आकर आपको घूरते हैं. वे मुकाबले से पीछे नहीं हटते.”

“चाहे उन्हें चौका या छक्का ही क्यों न लग जाए, वे फिर भी डटकर गेंदबाजी करते हैं. ये दो खूबियां उस युवा खिलाड़ी की तारीफ के काबिल हैं. आज भी उनकी गेंद थोड़ी रिवर्स स्विंग हुई और उन्होंने यॉर्कर बहुत अच्छे से फेंकी. मैं उनके वीडियो देख रहा था, यहां तक ​​कि इंस्टाग्राम पर भी, जहां वे यॉर्कर का खूब अभ्यास करते हैं.”

सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर के लिए किया पोस्ट

अर्जुन तेंदुलकर को एक लंबे इंतजार के बाद खेलने का मौका मिला. उन्होंने IPL 2026 का पूरा सीजन बेंच पर बिता दिया, तब आखिरी मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला. ये देखकर पिता सचिन तेंदुलकर का दिल गदगद हो गया और उन्होंने अर्जुन के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया.

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा- शाबाश, अर्जुन! इस सीजन में आपने जिस तरह से खुद को संभाला है, उस पर मुझे गर्व है. आपने हमेशा अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा, धैर्य बनाए रखा, चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक मौका मिलने का इंतजार करने के बावजूद सकारात्मक बने रहे. क्रिकेट में कौशल के साथ-साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है, और आज आपने दोनों को बखूबी निभाया. अपने पैर जमीन पर रखें और हमेशा की तरह क्रिकेट से प्यार करते रहें.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज छीनेंगे ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को सिर्फ इतने रन बनाते ही छोड़ देंगे पीछे

'अर्जुन तेंदुलकर के लिए मेरे मन में…', रविचंद्रन अश्विन का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या-क्या कहा…





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button