Sport : रविंद्र जडेजा ने विपक्षी खेमे में मचाई खलबली, एक ही ओवर में जड़े दो गगनचुंबी छक्के #INA

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद भारत ने एक बार फिर मैच में वापसी की है. इसका श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जाता है. दोनों अब तक पांचवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर चुके हैं. जुरेल की तुलना में जडेजा अधिक आक्रामक नजर आए हैं. उन्होंने एक ही ओवर में दो जबरदस्त छक्के जड़े अपने इरादे स्पष्ट कर दिए.

जडेजा ने कर दी छक्कों की बरसात

रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से ढेरों रन बनाए थे. वहीं वेस्टइंडीज के विरुद्ध अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. लोकल बॉय ने पारी के 72वें ओवर में दो छक्के जड़ तहलका मचा दिया. वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन के ओवर की पहली गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रीज से आगे निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगा दिया. 

भारतीय खिलाड़ी यहीं नहीं रुके. 36 वर्षीय ऑलराउंडर इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर क्रीज से आगे निकले और लॉन्ग ऑन की तरफ एक और ऊंचा शॉट खेल दिया. बॉल सीधी सीमा रेखा से बाहर छह रनों के लिए गई. रविंद्र जडेजा फिलहाल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके व 2 छक्के लगाए हैं. साथ ही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 63.41 का रहा है. बता दें कि वह केएल राहुल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे.

ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने 100 रन बनाकर गंवाया अपना विकेट, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में की जबरदस्त वापसी

टीम इंडिया बेहतर स्थिति में पहुंची

अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में दूसरे दिन शुभमन गिल और केएल राहुल का विकेट गंवाने के बाद भारत संकट में घिर चुकी थी. हालांकि यहां से उन्हें ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने संभाला. दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 272 रन बना लिए थे. 82 ओवरों के बाद उनके पास कुल बढ़त 110 रनों की है. 

यहां देख सकते हैं वीडियो

 

ये भी पढ़ें: कप्तान ने लिया कप्तान का विकेट, रोस्टन चेज ने शुभमन गिल को फंसाया, भारत को लगा करारा झटका

रविंद्र जडेजा ने विपक्षी खेमे में मचाई खलबली, एक ही ओवर में जड़े दो गगनचुंबी छक्के




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button