Sport : रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा वाले बने दुनिया के सिर्फ चौथे ऑलराउंडर #INA

IND vs SL: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में इतिहास रच दिया है. जडेजा इस मैच में 2 विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ जडेजा ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. जडेजा दुनिया के सिर्फ चौथे ऐसे ऑलराउंडर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन बनाने के साथ 350 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया है. 

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट

रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका की पहली पारी में केशरा नुवांथा का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है. जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले भारत के पांचवे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अनिल कुंबले, कपिल देव, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन के क्लब में एंट्री मार ली है. 

अनिल कुंबले: 132 मैच, 619 विकेट

रविचंद्रन अश्विन: 106 मैच, 537 विकेट

कपिल देव: 131 मैच, 434 विकेट

हरभजन सिंह: 103 मैच, 417 विकेट

रवींद्र जडेजा: 90 मैच, 350 विकेट

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 350 रन बनाया बड़ा कीर्तिमान

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के उन चुनिंदा महान ऑलराउंडरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 4000 से अधिक रन और 350 से अधिक विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया है. इस उपलब्धि के साथ ही जडेजा ने कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी के क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है.

टेस्ट क्रिकेट में 4000 से अधिक रन और 350 से अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव टॉप पर मौजूद हैं. उन्होंने 131 मैचों में 5248 रन और 434 विकेट चटकाए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर इयान हैं, जिनके नाम 102 मैचों में 5200 रन और 383 विकेट दर्ज हैं. इसके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का नाम आता है, जिन्होंने टेस्ट में 113 मैचों में 4531 रन बनाने के साथ-साथ 362 विकेट हासिल किए. अब इस ऐतिहासिक क्लब में रवींद्र जडेजा भी जुड़ चुके हैं, जिन्होंने महज 90 मैचों में ही 4108 रन और 350 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है.

टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों द्वारा सबसे अधिक विकेट:

रंगना हेराथ: 433 विकेट

डेनियल विटोरी: 362 विकेट

रवींद्र जडेजा: 350* विकेट

डेरेक अंडरवुड: 297 विकेट

ताइजुल इस्लाम: 271 विकेट

 

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा वाले बने दुनिया के सिर्फ चौथे ऑलराउंडर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button