Sport : रवींद्र जडेजा 2 विकेट लेते ही श्रीलंका में करेंगे कमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे 5वें भारतीय गेंदबाज #INA

Ravinder Jadeja Record: टीम इंडिया को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर स्क्वाड में रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है, जो यकीनन प्लेइंग-11 का भी हिस्सा होंगे. जडेजा का अनुभव टीम को जीत दिलाने में काम आएगा. श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा सिर्फ 2 विकेट लेते ही बड़ा कारनामा करेंगे. जी हां, जडेजा के पास 350 विकेट पूरे करने का मौका है और वह ऐसा करने वाले भारत के महज 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

2 विकेट लेकर रवींद्र जडेजा करेंगे कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अगर श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच में सिर्फ 2 विकेट ले लेंगे, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लेंगे. जडेजा ये माइलस्टोन हासिल करने वाले महज 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे. जडेजा ने अब तक भारत के लिए 89 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 25.11 के औसत से 348 विकेट झटके हैं. ऐसे में अब 2 विकेट लेते ही वह 350 विकेट लेने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे.

रवींद्र जडेजा से पहले 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 29.65 के औसत से 619 विकेट लिए. दूसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 24 के औसत से 537 विकेट लिए. तीसरे स्थान पर कपिल देव हैं, जिन्होंने 131 टेस्ट में 29.64 के औसत से 434 विकेट झटके. वहीं, चौथे स्थान पर हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने 103 टेस्ट में 417 विकेट लिए हैं.

रैंकगेंदबाजमैचपारीविकेटबॉलिंग औसतइकॉनमीसर्वश्रेष्ठ पारीसर्वश्रेष्ठ मैच5 विकेट10 विकेट
1अनिल कुंबले13223661929.652.6910/7414/149358
2रविचंद्रन अश्विन10620053724.002.837/5913/140378
3कपिल देव13122743429.642.789/8311/146232
4हरभजन सिंह10319041732.462.848/8415/217255
5रवींद्र जडेजा*8916734825.112.517/4210/110153

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय

रवींद्र जडेजा न केवल 350 विकेट पूरे करने के करीब हैं बल्कि श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह वीरेंद्र सहवाह को पीछे छोड़ सकते हैं. जडेजा ने भारत के लिए अब तक 373 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में अगर उन्हें दोनों ही मैचों में खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल जाएंगे.

सचिन तेंदुलकर – 664

विराट कोहली – 562

एमएस धोनी – 538

रोहित शर्मा – 514

राहुल द्रविड़ – 509 

मोहम्मद अजहरुद्दीन – 433

अनिल कुंबले – 403

युवराज सिंह – 402

वीरेंद्र सहवाग – 374

रवींद्र जडेजा – 373

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में भारत ने लगाई छलांग, जानिए किस नंबर पर पहुंच गई इंडियन रॉयल्स

रवींद्र जडेजा 2 विकेट लेते ही श्रीलंका में करेंगे कमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे 5वें भारतीय गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button