Sport : RCB IPL 2025 Final: 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, अब पहली ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर विराट कोहली की टीम #INA

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले क्वलीफायर मैच में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 14.1 ओवर में 101 रनों पर ही सिमट गई थी. जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अब RCB की टीम आईपीएल 2025 का फाइनल (IPL 2025 Final) मैच 3 जून को अहमदाबाद में खेलेगी.
तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची RCB
RCB की टीम तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला फाइनल मैच आईपीएल 2009 में खेला था. तब फाइनल में डेक्केन चार्जर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद आईपीएल 2011 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंंग्स की भिड़ंत हुई थी. इस मैच में CSK ने RCB को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था.
RCB 2016 के बाद पहली बार खेलेगी फाइनल
इसके बाद आईपीएल 2016 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब 9 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम IPL 2025 का फाइनल मैच खेलेगी. इस बार आरसीबी का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है वो ट्रॉफी जीतने के प्रबल दावेदार है.
PBKS vs RCB Qualifier1 मैच का ऐसा रहा हाल
RCB के खिलाफ इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा पार किया. प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन बनाए. जबकि मार्कस स्टोयनिस ने 26 रन बनाए. इसके अलावा पंजाब किंग्स का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. वहीं RCB के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए. यश दयाल ने 2 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिली.
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए फिल साल्ट ने शानदार फिफ्टी जड़ा. साल्ट 27 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं RCB के कप्तान रजत पटीदार 8 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे. मयंक 13 और विराट कोहली (Virat Kohli) ने 12 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: IPL 2025 में बल्लेबाज नहीं बल्कि इन 3 खूंखार ऑलराउंडर्स ने 300 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए रन, एक का नाम कर देगी हैरान
यह भी पढ़ें: IPL 2025: एलिमिनेटर के बाद मुंबई इंडियंस क्वलीफायर 2 खेलेगी या नहीं ये 4 खिलाड़ी करेंगे तय, ये चले तो ट्रॉफी पक्की
यह भी पढ़ें: IPL 2025: एलिमिनेटर का ये रिकॉर्ड देख डर गई होगी मुंबई और गुजरात, आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है ये कारनामा
RCB IPL 2025 Final: 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, अब पहली ट्रॉफी से सिर्फ एक कदम दूर विराट कोहली की टीम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












