Sport : RCB के खिलाड़ी पर लगा यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर, 5 साल से बना रहा था लड़की के साथ संबंध! #INA

हाल ही में आईपीएल चैंपियन बनने वाली आरसीबी के एक क्रिकेटर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इसके मुताबिक टीम के होनहार पेसर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. एक युवती ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है.
जिसमें उन्होंने बताया कि यश शादी का झांसा देकर उसके साथ 5 साल से संबंध बना रहे थे. इतनी ही नहीं, क्रिकेटर ने उन्हें अपने परिवार के सामने बहू बनाकर भी पेश किया था.
यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने भारत के नामचीन क्रिकेटर यश दयाल पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है. युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए शिकायत करते हुए कारवाई की मांग की.
आरसीबी के खिलाड़ी पर ये आरोप है कि उन्होंने युवती को शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया. युवती का यह भी कहना था कि विरोध करने पर क्रिकेटर ने उनके साथ हिंसा भी की.
ये भी पढ़ें: INDW vs ENGW: भारत की बेटियों ने किया कमाल, इंग्लैंड को उन्हीं के घर में चटाई धूल, स्मृति मंधाना का शानदार शतक
अन्य लड़कियों के साथ भी थे संबंध!
जिस युवती ने यश दयाल के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है, उसमें बताया कि दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे. क्रिकेटर ने उन्हें शादी के भी सपने दिखाए. और तो और यश ने उस युवती को अपने परिजनों के सामने बहू बनाकर पेश किया.
हालांकि इसके बाद उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया. युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि यश दयाल के उनके साथ रहते हुए ही अन्य लड़कियों से भी संबंध थे. जिसका पता उन्हें कुछ समय बाद चला.
पुलिस को सौंपे कई सारे सबूत
यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि उन्होंने 14 जून, 2025 को महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की. लेकिन इसपर कोई कारवाई नहीं हुई. जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत की. युवती का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है. उन्होंने पुलिस को कई साक्ष्य भी दिए हैं. जिसमें व्हॉट्सएप चैट, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरें शामिल हैं.
कारवाई का मिला आश्वासन
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने युवती को कारवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. मिले तथ्यों के आधार पर आगे कोई एक्शन लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने बर्मिंघम में बना लिए इतने रन, तो टेस्ट क्रिकेट में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो जाएगा नाम
RCB के खिलाड़ी पर लगा यौन शोषण का आरोप, शादी का झांसा देकर, 5 साल से बना रहा था लड़की के साथ संबंध!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












