Sport : RCB vs PBKS IPL 2025 Final: अहमदाबाद की नंबर-6 PITCH पर होगा फाइनल मैच, यहां जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? #INA

RCB vs PBKS Grand Finale Ahmedabad Picth Report: आईपीएल 2025 का ग्रैंड फिनाले मैच आरसीबी और पंजाब के बीच खेला जाएगा. ये अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर खेला जाने वाला है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. आज कोई भी टीम जीते, लेकिन हमें नई चैंपियन टीम मिलेगी, क्योंकि दोनों ही फाइनलिस्ट ने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं उठाई है. तो आइए महामुकाबले से पहले आपको बताते हैं कि अहमदाबाद की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है.

कैसा रहेगा अहमदाबाद की पिच का मिजाज?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद की पिच बैटिंग के लिए हमेशा से ही अच्छी मानी जाती है और इस मैदान पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्टी दोनों से ही बनी हुई है, जहां ज्यादा बाउंस मिलता है. काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन यह स्पिनरों को मदद करती है.

यही मैदान था, जिसमें दूसरा क्वालीफायर मैच खेला गया था और खूब छक्के-चौके लगे थे. पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई ने 203 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने चेज कर लिया था. 

RCB vs PBKS हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 18 मैच पंजाब ने जीते हैं, तो वहीं 18 मुकाबलों में आरसीबी ने बाजी मारी है. दोनों टीमों का हेड टू हेड बराबर है, ना किसी से ने कम मैच जीते हैं और ना ही किसी ने ज्यादा मैच जीते हैं.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा है IPL रिकॉर्ड

PBKS ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 4 मैच में उसे जीत और 2 मुकाबलों में हार मिली है, वहीं 1 मैच टाई रहा है. PBKS का यहां सर्वोच्च स्कोर 243 रन है. आरसीबी ने इस मैदान पर अब तक 6 मुकाबले खेले हैं. 3 मैच में उसे जीत और इतने ही मुकाबलों में उसे हार मिली है.

ये भी पढ़ें: IPL 2025 PBKS vs RCB Final: अगर रद्द हुआ ग्रैंड फिनाले, तो कौन बनेगा Champion?

RCB vs PBKS IPL 2025 Final: अहमदाबाद की नंबर-6 PITCH पर होगा फाइनल मैच, यहां जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button