Sport : RCB vs PBKS: IPL 2025 के फाइनल से अब सिर्फ 102 रन दूर बेंगलुरु, हेजलवुड, दयाल, भुवी और सुयश ने पंजाब को 14.1 ओवर में ही समेटा #INA

PBKS vs RCB IPL 2025 Qualifier 1: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का पहला क्वलीफायर मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है. RCB के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद आरसीबी के गेंदबाज जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, भुवी और यश दयाल ने पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में 101 रनों पर ही सिमट दिया. अब RCB की टीम को फाइनल के टिकट के लिए सिर्फ 102 रनों की जरुरत है. 

पंजाब किंग्स ने 60 रन पर ही गंवा दिए थे 6 विकेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 60 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे. यश दयाल ने प्रियांश आर्य ने 7 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह को 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. फिर जोश हेजलवुड ने पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चलता किया. श्रेयस अय्यर सिर्फ 3 गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद हेजलवुड ने जोश इंगलिश को पवेलियन भेजा. जोश इंगलिश 7 गेंद पर 4 रन बनाकर चलते बने. फिर यश दयाल (Yash Dayal) ने नेहाल नेहल वढेरा को आउट किया.

Suyash Sharma ने की घातक गेंदबाजी

इसके बाद सुयश शर्मा (Suyash Sharma) ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर पंजाब की बैटिंग ऑर्डर को बिखेर दिया. सुयश शर्मा ने शशांक सिंह और फिर मुशीर खान को पवेलियन भेजा. फिर सुयश शर्मा ने मार्क स्टोयनिस को 26 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर अजमतुल्लाह उमरजई 18 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने. इस तरह पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में 101 रनों पर ही सिमट गई.

RCB के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने चटकाए 3-3

RCB के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए. यश दयाल ने 2 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिली. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 के फाइनल के टिकट के लिए सिर्फ 102 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में बल्लेबाज नहीं बल्कि इन 3 खूंखार ऑलराउंडर्स ने 300 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए रन, एक का नाम कर देगी हैरान

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: एलिमिनेटर के बाद मुंबई इंडियंस क्वलीफायर 2 खेलेगी या नहीं ये 4 खिलाड़ी करेंगे तय, ये चले तो ट्रॉफी पक्की

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: एलिमिनेटर का ये रिकॉर्ड देख डर गई होगी मुंबई और गुजरात, आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है ये कारनामा

RCB vs PBKS: IPL 2025 के फाइनल से अब सिर्फ 102 रन दूर बेंगलुरु, हेजलवुड, दयाल, भुवी और सुयश ने पंजाब को 14.1 ओवर में ही समेटा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button