Sport : RCB vs PBKS: ये क्या…IPL 2025 फाइनल में दोनों टीमों को कैसे सपोर्ट कर रहे हैं क्रिस गेल, अंदाज देख चौंके फैंस #INA

IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और के बीच पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल अहमदाबाद में मैच खेला जा रहा है. RCB vs PBKS के फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 1 लाख 32 हजार लोग मौजूद हैं. रजत पटीदार की RCB और श्रेयस अय्यर की पंजाब दोनों टीमों को उनके फैंस को गजब का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं विराट कोहली के साथ RCB के लिए खेल चुके क्रिस गेल अनोखे अंदाज में इस मैच को देखने पहुंचे. वो दोनों ही टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं.

अनोखे अंदाज में आईपीएल फाइनल देखने पहुंचे क्रिस गेल

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच देखने क्रिस गेल आरसीबी की जर्सी में आए हैं, लेकिन उन्होंने पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए उनकी पगड़ी में नजर आए. बता दें कि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल आईपीएल में दोनों टीमों के लिए खेल चुके हैं, लेकिन RCB और PBKS दोनों टीमें कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाई. रजत पटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब इस मैच को जीतकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी.

क्रिस गेल ने RCB के लिए खेला था  बनाया था आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

क्रिस गेल ने KKR के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद वो RCB और पंजाब किंग्स के लिए खेले. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने 175* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. गेल के ही नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है.

फाइनल मैच में पंजाब किंग्स ने चुनी गेंदबाजी

RCB vs PBKS के इस फाइनल मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी कर रही है. पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.

IPL 2025 फाइनल के लिए बेंगलुरु और पंजाब की प्लेइंग 11:

RCB XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड

PBKS XI: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025 Final: क्लोजिंग सेरेमनी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए जमीन से आसमान तक भारतीय सेना को सम्मान

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास? RCB को हराते ही ये कारनामा करने वाले बन जाएंगे आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान

RCB vs PBKS: ये क्या…IPL 2025 फाइनल में दोनों टीमों को कैसे सपोर्ट कर रहे हैं क्रिस गेल, अंदाज देख चौंके फैंस




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button