Sport : अभी अभी स्मृति मंधाना को हुआ बड़ा फायदा, इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर #INA

Smriti Mandhana Number-1 Ranking: बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं. भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने ICC महिला वनडे खिलाड़ी रैंकिंग के लेटेस्ट अपडेट के बाद वनडे क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में अपना ताज फिर से हासिल कर लिया है. ये रैंकिंग मंगलवार को जारी की गई है, जिसमें मंधाना का जलवा देखने को मिला है.
भारतीय महिला ओपनर स्मृति मंधाना को लेटेस्ट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मंगलवार को अपडेटेड ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है और उन्होंने एक बार फिर नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज अपने सिर पर सजा लिया है. इसके लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के 19 रेटिंग अंक खोने के बाद मंधाना टॉप पर पहुंची हैं. मंधाना 727 रेटिंग प्वॉइंट के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई हैं.
Star India batter reclaims her throne at the top in the latest ICC Women’s Player Rankings 🔥
Read more ⬇https://t.co/CFNuOGX2Kt
— ICC (@ICC) June 17, 2025
ट्राई सीरीज के फाइनल में लगाया शतक
स्मृति मंधाना मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने कोलंबो में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की और फाइनल में शानदार शतक बनाया था.
6 साल बाद फिर टॉप पर पहुंची हैं मंधाना
स्मृति मंधाना हाल के दिनों में वनडे बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल रही हैं, लेकिन बाएं हाथ की यह बल्लेबाज 2019 की शुरुआत से टॉप पर नहीं पहुंच पाई थीं, लेकिन अब 6 साल बाद क्रिकेटर ने नंबर-1 तक का सफर तय किया.
अभी अभी स्मृति मंधाना को हुआ बड़ा फायदा, इस मामले में बनीं नंबर-1 क्रिकेटर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












