Sport : Rinku Singh: वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट होने के बाद नहीं थम रहा रिंकू सिंह का तूफान, अब ठोके इतने रन #INA

Rinku Singh: विजय हजारे ट्रॉफी 2026 में एक बार फिर से भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने राजकोट यूपी और बड़ौदा के बीच खेले जा रहे मैच में ग्रुप-B के लीग मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. ये रिंकू की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी है. इस शानदार पारी के साथ ही रिंकू सिंह ने फरवरी में शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है. उन्हें काफी समय से टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में तो जगह मिल रही है लेकिन वो प्लेइंग-11 में जगह पाने से लगातार विफल हो रहे हैं. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी ड्रॉप कर दिया गया था. 

रिंकू ने लगाई तगातार तीसरी हाफ सेंचुरी

रिंकू सिंह ने 67 गेंदों का सामना किया और 94.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 63 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए. रिंकू को रशिक सलाम ने जेएम शर्मा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने इससे पहले अपने पहले और दूसरे मैच में भी अर्धशतक लगाया था.
रिंकू ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 48 बॉल में 68 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में रिंकू ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके बाद बाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने अपने दूसरे मैच में चड़ीगढ़ के खिलाफ शतक लगाया. उन्होंने 60 बॉल में 11 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अब उन्होंने अपने तीसरे मैच में एक बार फिर बल्ले से धमाल मचा दिया है. 

यूपी ने बनाया 369 का विशाल स्कोर

रिंकू सिंह की 63 रनों की इस पारी की बदौलत यूपी की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 369 रन बनाए हैं. रिंकू के अलावा टीम के लिए ध्रुव जरेल ने शतक लगाया. जुरेल ने नाबाद 160 रनों की तूफानी पारी खेली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी ने 51 और प्रशांत वीर ने टीम के लिए 35 रनों का योगदान दिया. बड़ौदा के लिए राज लिम्बानी सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होने 10 ओवर में 7.40 की इकॉनोमी के साथ 74 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. आर्यन चावड़ा ने 2 विकेट हासिल कए.
ये भी पढ़ें: 15 चौके, 8 छक्के… विजय हजारे में चला ध्रुव जुरेल का जादू, डैडी हंड्रेड बनाकर रहे नाबाद

Rinku Singh: वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट होने के बाद नहीं थम रहा रिंकू सिंह का तूफान, अब ठोके इतने रन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button