Sport : रिंकू सिंह ने एशिया कप से पहले जड़ दिया धमाकेदार शतक, छक्के-चौकों की बारिश कर बना दिए इतने रन #INA

Rinku Singh Century: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो कितने शानदार फिनिशर हैं. रिंकू ने गुरुवार की रात उत्तर-प्रदेश टी-20 लीग में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. इस मैच में रिंकू शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में फिफ्टी लगा दी थी.
रिंकू सिंह ने मचाया तहलका
मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने गुरुवार की रात उत्तर-प्रदेश टी-20 लीग में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया. रिंकू ने शुरुआत ही आक्रामक अंदाज में की और महज 14 गेंदों में ही उन्होंने फिफ्टी लगा दी.
मगर, फिर उनकी पारी थोड़ी स्लो हुई और उनका स्कोर 34 गेंदों पर 57 रहा. लेकिन, फिर अगली अगली 14 गेंदों में उन्होंने 51 रन ठोके और इस तरह एक तूफानी और शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान रिंकू का स्ट्राइक रेट 225 का रहा और उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के देखने को मिले.
रिंकू सिंह के करियर का है पहला टी-20 शतक
रिंकू सिंह ने 2023 में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने 33 मैचों में कुल 546 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं और 69 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है. वहीं, उनके ओवरऑल टी-20 करियर का पहला शतक है, जो एशिया कप से ठीक पहले आया है.
मेरठ मेवरिक्स को जिताया मैच
मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौर गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 167 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की टीम की शुरुआत अच्छी ना रही हो, लेकिन कप्तान रिंकू सिंह ने सारी कमी पूरी कर दी और महज 48 गेंदों पर 108 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान रिंकू ने 7 चौके और 8 छक्के जड़े.
Chasing a target of 168, Rinku walks in at 38-4. Scores unbeaten 108 off 48. Wins the game in the 19th over. 🤯
The One. The Only. RINKU SINGH! 🦁 💜
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 21, 2025
ये भी पढ़ें: एशिया कप में बेंच पर ही बैठे रह जाएंगे ये 4 भारतीय, 2 को लेकर तो खुद अजीत अगरकर ने ही दिया था हिंट
रिंकू सिंह ने एशिया कप से पहले जड़ दिया धमाकेदार शतक, छक्के-चौकों की बारिश कर बना दिए इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












