Sport : Rishabh Pant: तो क्या 2 शतक जड़ने के बाद भी ऋषभ पंत रहे भारतीय टीम के लिए अनलकी, जानें इसके पीछे की वजह #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेली गई पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 च्रक में हार के साथ शुरुआत किया है. इस मैच में भारत के दिए 371 रनों की लक्ष्य को इंग्लैंड ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. लीड्स टेस्ट में भारत की ओर से कुल 5 शतक लगे फिर भी जीत नसीब नहीं हुई.

ऋषभ पंत ने किया दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा

लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा. पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़ कई नए कीर्तिमान बनाए. पंत ने पहली पारी में 134 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के जड़े थे. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 140 गेंदों पर 18 रन बनाए. इस दौरान पंत के बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के लगाए, लेकिन उनका ये शतक टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर शतक जड़ा हो और भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले भी कई विदेशी धरती पर ऐसा देखने को मिल चुका है कि पंत शतक लगाते हैं और भारत वो मुकाबला हार जाता है. 

ऋषभ पंत के शतक टीम इंडिया के नहीं आते काम

दरअसल, भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा हुआ है जब ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर शतक जड़ा है, लेकिन टीम इंडिया को मैच में हार का सामना करना पड़ा है. लीड्स टेस्ट से पहले पंत ने विदेशों में 4 शतक जड़ा था. इस दौरान 3 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. अब इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में पंत ने शतक जड़ा फिर भी भारत को जीत नसीब नहीं हुई. इन आंकड़ों से साफ है कि पंत अपनी तरफ से तो पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी ये मेहनत टीम इंडिया के काम नहीं आती है.

यह भी पढ़ें: Team India: टेस्ट में दबदबा रखने वाली टीम इंडिया का हो गए बद से बदतर हालात, हार का सिलसिला नहीं हो रहा खत्म

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: बेंच पर बैठा ये खिलाड़ी है प्लेइंग-11 में जगह पाने का हकदार, आंकड़े देख आपको हो जाएगा भरोसा

Rishabh Pant: तो क्या 2 शतक जड़ने के बाद भी ऋषभ पंत रहे भारतीय टीम के लिए अनलकी, जानें इसके पीछे की वजह




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button