Sport : 'रोहित भैया वडा पाव खाओगे?', फैन के ऑफर पर हिटमैन का रिएक्शन हुआ वायरल #INA

Rohit Sharma .: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. हिटमैन इस सीरीज के लिए जनकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने रोहित को वडा पाव का ऑफर किया, लेकिन रोहित ने इसे मना कर दिया.
रोहित शर्मा को फैन ने किया वडा पाव का ऑफर
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन मराठी भाषा में पूछा, रोहित भैया, आपको वडा पाव चाहिए क्या?” रोहित ने हाथ हिलाकर मना कर दिया.
After the practice session ended, when Rohit Sharma came out, the fans jokingly said, “Rohit bhaiya, vadapav pahije ka” and
Rohit just waved his hand and replied, “No” 😂❤️bRO always enjoy with his fans❤️ pic.twitter.com/euco1nvMqs
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 6, 2026
शानदार फॉर्म में हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा हाल में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में मुंबई के लिए 2 मैच खेले थे. इस टूर्नामेंट में भी हिटमैन को एक फैन ने वडा पाव का ऑफर किया था, लेकिन हिटमैन ने मना कर दिया था. रोहित ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक भी लगाए थे. उन्होंने पहले ही मैच में सिक्कम के खिलाफ 155 रनों की शानदार पारी खेली थी. रोहित शर्मा इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार फॉर्म में नजर आए थे. उन्होंने तीसरे वनडे मैच में 121 रनों की पारी खेली थी.
रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी नजर
अब रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे. विराट कोहली भी इसके साथ इस सीरीज में नजर आएंगे. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली है. रोहित बल्ले से छक्के-चौकों की बारिश करते नजर आ सकते हैं. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है.
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत और न्यूजीलैंड वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर-1 हैं रोहित शर्मा
'रोहित भैया वडा पाव खाओगे?', फैन के ऑफर पर हिटमैन का रिएक्शन हुआ वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












