Sport : Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Rohit Sharma Record: साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. रांची के मैदान पर रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की. अपनी पारी में 3 छक्के लगाते ही हिटमैन ने इतिहास रच दिया है. अब रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है.
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
🚨 Record Alert 🚨
Rohit Sharma now holds the record for most sixes in ODI cricket history! 🙌
TAKE. A. BOW 🙇♂️
Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/apcmS1UACG
— BCCI (@BCCI) November 30, 2025
साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. इस दौरान रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौकों के साथ 3 छक्के लगाए. अपनी पारी में तीसरा छक्का लगाने का साथ ही हिटमैन ने इतिहास रच दिया. रोहित के वनडे क्रिकेट में 352 छक्के हो गए हैं और वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
इस मामले में हिटमैन ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा है. अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 398 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 351 छक्के लगाए थे.
रोहित शर्मा ने लगाई 60वीं फिफ्टी
Third ODI FIFTY in a row! 🔥
Rohit Sharma gets . his 60th ODI half-century 🤩
1⃣5⃣0⃣ up for #TeamIndia!
Updates ▶️ https://t.co/MdXtGgRkPo#INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/w8zg9jKlvJ
— BCCI (@BCCI) November 30, 2025
साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111.76 का रहा और उनके बल्ले से 5 चौके, 3 छक्के निकले. हिटमैन की ये वनडे क्रिकेट में 60वीं फिफ्टी रही. दूसरे विकेट के लिए रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर 161 रनों की पार्टनरशिप बनाई, जिससे भारत को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने में यकीनन मदद मिलेगी.
Just one Ro-𝗛𝗜𝗧 away from history! 👀🔥@ImRo45 now has the joint-most 6️⃣s in ODIs!
He reached his fifty with some classy attacking strokes along the way! 🏏🔥#INDvSA 1st ODI, LIVE NOW 👉 https://t.co/BBkwein9oF#RohitSharma pic.twitter.com/DbJ822jVda
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 30, 2025
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: सचमुच टेस्ट में वापसी करने वाले हैं क्या विराट कोहली? BCCI सचिव ने किया क्लीयर
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












