Sport : रोहित शर्मा-विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर सबा करीम का बड़ा बयान, नए टी20 कप्तान को लेकर बोली ये बात #INA

Rohit Sharma Virat Kohli : भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर सबा करीम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही सबा करीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए टी20 कप्तान को लेकर भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने बताया है कि सूर्यकुमार यादव के बात ये खिलाड़ी भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तानी नहीं संभाल सकता है. उन्होंने किसका नाम लिया है. आइए इस बारे में जानते हैं.
रोहित शर्मा को करनी होगी कड़ी मेहनत – सबा करीम
सबा ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी. उसे अपने फिटनेस लेवल पर काम करना होगा. उसे अपनी बैटिंग परफॉर्मेंस पर भी काम करना होगा. इसलिए, मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स अगले छह महीनों तक रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस पर ध्यान से नजर रखेंगे ताकि यह तय हो सके कि वह इस इक्वेशन का हिस्सा बन सकते हैं या नहीं. विराट कोहली के लिए मुझे यकीन है कि वे काफी आश्वस्त हैं’.
विराट कोहली को लेकर सिलेक्टर्स निश्चित – सबा करीम
उन्होंने कहा कि, ‘वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि विराट 2027 वर्ल्ड कप सेटअप का हिस्सा होंगे. क्योंकि अपने परफॉर्मेंस, अपने फिटनेस लेवल, रनों की अपनी भूख से, उन्होंने यह सब दिखाया है. तो मुझे नहीं लगता कि इस स्टेज पर विराट को सिलेक्टर्स को कुछ साबित करने की जरूरत है. लेकिन, रोहित शर्मा को अगर सिलेक्टर्स की वर्ल्ड कप प्लानिंग में वापस आना है, तो उन्हें बहुत मेहनत करनी होगी’.
VIDEO | Former India cricketer and selector Saba Karim believes Rohit Sharma will have . work a lot on his fitness and batting if he wants . be in the reckoning for the selectors’ 2027 ODI World Cup plans, which won’t be the case for Virat Kohli.
“I think Rohit has . do a… pic.twitter.com/BGs6GvVwCh
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका दिया गया है. विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वहीं रोहित शर्मा आईपीएल में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. उनकी फिटनेस चिंता का विषय है.
सबा करीम का भारत के नए टी20 कप्तान पर बड़ा बयान
सबा करीम ने कहा कि, ‘उन्हें नहीं लगता कि मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद सिलेक्टर भारत की टी20 कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या को देखेंगे. मुझे लगता है कि सिलेक्टर्स ने हार्दिक पांड्या की लीडरशिप स्किल्स पर सवाल उठाए हैं. पिछले सीजन में हालांकि मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उनकी लीडरशिप स्टाइल पर कुछ सवाल उठाए गए थे. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भी. मुझे नहीं लगता कि वह भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर अपनी जगह को सही ठहरा पाएंगे’.
VIDEO | Former India cricketer and selector Saba Karim said he does not think Hardik Pandya would be among the candidates the selectors would look at for India’s T20 captaincy after the incumbent Indian T20 skipper Suryakumar Yadav is set . be removed as captain of the India T20… pic.twitter.com/rk15Uel7GC
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
श्रेयस अय्यर को भारत के नए टी20 कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. वहीं टीम का उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाया जा सकता है. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के कार्यकाल का अंत भी हो जाएगा.
ये भी पढ़ें : श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत
रोहित शर्मा-विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर सबा करीम का बड़ा बयान, नए टी20 कप्तान को लेकर बोली ये बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,