Sport : Rohit Sharma, Virat Kohli Stats: रोहित शर्मा या विराट कोहली, साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसके वनडे रिकॉर्ड हैं बेहतर #INA

Rohit Sharma Virat Kohli ODI Records Against South Africa: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक्शन में देखने के लिए फैंस को अब इंतजार करना पड़ता है. चूंकि, दोनों ने ही टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है और वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि, फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में दोनों को एक्शन में देखा जा सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित और विराट के वनडे रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ Rohit Sharma के आंकड़े
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 पारियों में 33.58 के औसत और 82.67 की स्ट्राइक रेट से 806 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित के बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक आए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित वनडे में महज 2 बार डक पर आउट हुए हैं. रोहित का साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा वनडे स्कोर 150 रनों का है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ईडेन-गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने खेले हैं 42 मैच, जानिए कितने जीते और कितने हारे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ Virat Kohli के आंकड़े
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 29 पारियों में उन्होंने 65.39 के औसत और 85.75 की स्ट्राइक रेट से 1504 रन बनाए हैं. विराट ने इस दौरान 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए और वह महज 2 बार ही शून्य पर आउट हुए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट का सबसे बड़ा वनडे स्कोर 160* रनों का है.
30 नवंबर से एक्शन में दिखेंगे Rohit Sharma Virat Kohli
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे मैच रांची में 30 नवंबर को खेला जाएगा. दूसरा वनडे मैच रायपुर में 3 दिसंबर को और 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, नंबर-2 पर RR को है सबसे ज्यादा भरोसा
Rohit Sharma, Virat Kohli Stats: रोहित शर्मा या विराट कोहली, साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसके वनडे रिकॉर्ड हैं बेहतर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












